{"_id":"69d73979d33645c943097287","slug":"indore-news-youth-murdered-over-dispute-at-engagement-ceremony-in-tejaji-nagar-area-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: सगाई की खुशियां मातम में बदली, खाने की बात पर सगे रिश्तेदारों ने ले ली युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: सगाई की खुशियां मातम में बदली, खाने की बात पर सगे रिश्तेदारों ने ले ली युवक की जान
Thu, 09 Apr 2026 11:00 AM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:00 AM IST
सार
Indore News: एक सगाई समारोह के दौरान खाने-पीने की बात को लेकर हुए विवाद में महादेव नगर निवासी शुभम की हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है, प्राथमिक जांच में आरोपी मृतक के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
शुभम
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के उमरीखेड़ा में आयोजित एक सगाई समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब खाने-पीने की छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। इस हिंसक झड़प में एक युवक की जान चली गई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
सगाई कार्यक्रम में भोजन के दौरान उपजा विवाद
तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान महादेव नगर निवासी शुभम, पिता संगतनाथ के रूप में हुई है। बुधवार रात शुभम अपने परिवार के साथ उमरीखेड़ा में एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, समारोह के दौरान भोजन की व्यवस्था को लेकर दो पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Indore: सफाई के दौरान एक्वेरियम से मछली उछल कर एक साल बच्चे के गले में फंसी, सर्जरी कर बचाई जान
बायपास पर घेरकर किया जानलेवा हमला
समारोह में विवाद के बाद शुभम अपने साथियों के साथ घर लौट रहा था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसका पीछा किया और बायपास मार्ग पर उसे घेर लिया।
हमलावरों ने शुभम पर डंडों और पेचकस जैसे नुकीले हथियारों से बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत चोइथराम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रिश्तेदारों पर ही हत्या का आरोप
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शुभम के दोस्त रितिक, करण और एक अन्य युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद करने वाले दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस अब बायपास पर हुए हमले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
परिवार पर था जिम्मेदारी का बोझ
मृतक शुभम के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। वह दुकानों पर नींबू-मिर्ची बांधकर अपने परिवार के पालन-पोषण में मदद करता था। उसके पिता बारदान गोदाम में मजदूर हैं और मां भी मजदूरी करती हैं। शुभम का एक बड़ा भाई भी है, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इस घटना के बाद महादेव नगर क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।है।