फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Youth murdered in Indore due to old rivalry, two accused arrested

Indore News: पुरानी रंजिश में इंदौर में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 May 2024 01:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 12 May 2024 01:16 PM IST
सार

परदेशीपुरा थाने पर मृतक रिंकू हार्डिया के दोस्त हेमंत की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया हैै। हेमंत ने पुलिस को बताया कि रात 11 बजे उसके पास रिंकू का फोन आया था कि वह उसे मालवा मिल में लेने आ जाए।

विज्ञापन
Indore News: Youth murdered in Indore due to old rivalry, two accused arrested
इंदौर में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में  आधी रात को एक युवक की तीन आरोपियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनो पक्षों मेें पुरानी रंजिश थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी विजय मराठा फरार है।

विज्ञापन

मालवा मिल पुराने पुल के पास शनिवार देर रात हुकुमचंद काॅलोनी निवासी रिंकू हार्डिया की विजय मराठा और उसके दो साथी यश व मयंक ने चाकू मारकर हत्या कर दी। विजय का रिंकू के भाई अमित से पुराना विवाद था। रिंकू ने आरोपियों को राजीनामे के लिए बुलाया और इस बीच उनमें विवाद हो गया और चाकू बाजी हो गई। उस वक्त रिंकू के साथ उसके दोस्त मोनू व सुरेश भी थे।

विज्ञापन

परदेशीपुरा थाने पर मृतक रिंकू हार्डिया के दोस्त हेमंत की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया हैै। हेमंत ने पुलिस को बताया कि रात 11 बजे उसके पास रिंकू का फोन आया था कि वह उसे मालवा मिल में लेने आ जाए,क्योकि उसने ज्यादा शराब पी रखी है। हेमंत एक घंटे बाद उसे लेने गया। वह रिंकू को एक्टिवा पर बैठाकर ले जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी तीनों आरोपी आए और उसकी गाड़ी को रोका। आरोपियों ने रिंकू पर चाकू से हमला कर दिया। उसके सीने और पेट मेें चाकू घोंपे। रिंकू ने ही आरोपियों को समझौते के लिए बुलाया था। विवाद के दौरान रिंकू के साथी मोनू और सुरेश भाग गए।



विवाद के दौरान एक आरोपी यश के पैर में भी चाकू लगा। वह उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया,जबकि मुख्य आरोपी विजय मराठा फरार है। रिंकू एटीएम वैन चलता था और उसके परिवार में पत्नी, दो बच्चे, एक भाई और माता पिता है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed