फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Youth Dies by Suicide After Love Marriage, In-laws Accused of Assault and Harassment

Indore News: लव मैरिज के 22 दिन बाद पति की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Wed, 21 May 2025 06:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 21 May 2025 06:56 PM IST
सार

Indore News: बाणगंगा थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाले युवक कन्हापुरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक चार दिन से अस्पताल में भर्ती था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Indore News: Youth Dies by Suicide After Love Marriage, In-laws Accused of Assault and Harassment
युवक कान्हापुरी और थाने में दुःखी उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने एक माह पहले प्रेम विवाह किया था और उसकी पत्नी मायके गई थी जिसके बाद से वह तनाव में था। युवक के परिजनों ने लड़की के परिजनों पर युवक की हत्या करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


चार दिन बाद अस्पताल में युवक ने दम तोड़ा
घटना के मुताबिक बाणगंगा थाना क्षेत्र का रहने वाले कन्हापुरी ने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से लड़की की परिजन उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। उसने 17 तारीख को अपने घर में ही फांसी का फंदा लगा लिया था। परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था और आज इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पुलिस में मर्ग कायम किया है। पुलिस के मुताबिक युवक का नाम कन्हापुरी है। पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ससुराल वालों ने घर बुलाकर की पिटाई
कन्हापुरी के परिजनों ने बताया कि ससुराल वालों ने उसे पहले घर बुलाया और उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद लड़की को अपने पास ही रख लिया। दुःखी होकर कान्हापुरी ने घर पर आकर फांसी लगा ली। परिजन ने कन्हापुरी के ससुराल पक्ष पर हत्या करने जैसे कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडिमेट फैक्ट्री में साथ में काम करते थे दोनों
एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा ने कहा है कि दोनों रेडिमेट फैक्ट्री में साथ में काम करते थे। दोनों में प्रेम हुआ और दोनों ने 25 अप्रैल को विवाह कर लिया। प्रारंभिक जानकारी में यह पता चला है कि लड़की के परिजन दोनों की शादी से खुश नहीं थे। 15 मई को लड़की मायके गई और फिर 17 मई को कान्हापुरी ने फांसी लगा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed