फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Young man dies after being hit by a bus in Indore, dangerous turn turns fatal

Indore News:इंदौर में बस की टक्कर से युवक की मौत, खतरनाक मोड़ बना जानलेवा

Fri, 31 Oct 2025 08:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 31 Oct 2025 08:51 PM IST
सार

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया। भीड़ ने बस चालक को जमकर पिटाई भी की। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हादसे में देवी की मौत हुई है, जबकि दोस्त प्रेम कुमार को भी गंभीर चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
Indore News: Young man dies after being hit by a bus in Indore, dangerous turn turns fatal
बस ने बाइक सवार युवक की जान ले ली। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के राजकुमार ब्रिज से दरगाह चौराहे की तरफ आ रही एक बस ने बाइक सवार युवक की जान ले ली। जिस जगह हादसा हुआ। वहां अंधा और खतरनाक मोड़ है। कई बार सामने से आ रहा वाहन दिखाई नहीं देता है। शुक्रवार शाम को तेज गति से आ रही काॅलेज की बस ने बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन



उस पर दो युवक सवार थे। एक युवक का सिर बस से टकराया और वह सड़क के दूसरी तरफ गिरा। उसका साथी घायल हुआ है। हादसे के बाद अन्य वाहन भी सड़क पर थे। उन्होंने युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसे नहीं बचाया जा सका। उसके साथ का उपचार जारी है।

विज्ञापन

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया। भीड़ ने बस चालक को जमकर पिटाई भी की। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हादसे में देवी की मौत हुई है, जबकि दोस्त प्रेम कुमार को भी गंभीर चोटें आई हैं। देवी लाल विदिशा का रहने वाला है। बस मेडिकैप्स काॅलेज की है। उधर मल्हारगंज क्षेत्र में भी बेरिकेड्स तोड़कर एक ट्रक जिंसी चौराहे की तरफ बढ़ गया था। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्रेन हादसे में लगाई पांच लाख की पेनल्टी

पीथमपुर में हुए क्रेन हादसे के बाद रेलवे ने पांच लाख रुपये की पेनल्टी काम करने वाली फर्म पर लगाई है। इस मामले में रेलवे अफसरों ने जांच के आदेश भी दिए है। अफसरों ने माना कि पिलर रखते समय ट्रैफिक को बंद किया जाना चाहिए था।गुरुवार को क्रेन के वाहन पर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed