फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Yoga Day celebrated with the theme of women empowerment, teachers did yoga with children.

Indore News: महिला सशक्तिकरण की थीम के साथ मनाया योग दिवस, शिक्षकों ने बच्चों के साथ किए योगासन

Fri, 21 Jun 2024 05:53 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 05:53 PM IST
सार

योग दिवस को मनाने से इसके ऐतिहासिक महत्व को समझा जा सकता है। योग शारीरिक व्यायाम से कहीं आगे है। इसमें मानसिक एवं आध्यात्मिक पहलुओं को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Indore News: Yoga Day celebrated with the theme of women empowerment, teachers did yoga with children.
इंदौर में योग दिवस पर बच्चों ने योग क्रियाएं की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में आरंभ हुए योग का महत्व आज संपूर्ण विश्व में व्याप्त हो चुका है। 21 जून को दुनियाभर में योग दिवस मनाया जाता है। शारीरिक व मानसिक सेहत के लिए योग बेहद फायदेमंद है। यही कारण है कि योग करना आज लोगों की दिनचर्या का अहम् हिस्सा बन गया है। अब तो योग से गंभीर बीमारियों का इलाज भी किया जाने लगा है। कोरोना काल में इसका महत्व व लाभ प्रमाणित हो चुका है।
विज्ञापन


ये बात योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगगुरु ने की। इंदौर के माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में योग दिवस सानंद मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम 'महिला सशक्तिकरण के लिए योग' था। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चों ने भाग लेकर योग का शानदार प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
विज्ञापन


अतिथियों ने कहा कि योग एक ऐसी प्रथा है, जिसकी उत्पत्ति हजारों साल पहले हमारे देश में ही हुई थी। योग दिवस को मनाने से इसके ऐतिहासिक महत्व को समझा जा सकता है। योग शारीरिक व्यायाम से कहीं आगे है। इसमें मानसिक एवं आध्यात्मिक पहलुओं को शामिल किया गया है तथा इसमें समग्र कल्याण की भावना निहित है। 21 जून योग दिवस मनाने की आदर्श तिथि है, क्योंकि इसका महत्व कई संस्कृतियों में मान्य है और उत्तरी गोलार्द्ध में यह ग्रीष्म संक्रांति का दिन है। योग केवल व्यायाम ही नहीं है, बल्कि यह स्वयं के साथ, विश्व के साथ और प्रकृति के साथ एकता की भावना की खोज करने का एक तरीका भी है। स्कूल परिसर में योग दिवस का संचालन सफलतापूर्वक किया गया। कक्षा नर्सरी से चौथी तक के विद्यार्थी इस कार्यक्रम का मुख्य हिस्सा रहे। इस कार्यक्रम का संचालन स्पोर्ट्स एचओडी गोविंद मैथिल, चंचलदीप सिलावट एवं समस्त स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट द्वारा किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed