{"_id":"661c0d523cac4661460c4507","slug":"indore-news-womens-car-rally-election-2024-loksabha-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: महिलाओं ने निकाली कार रैली, मतदान करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: महिलाओं ने निकाली कार रैली, मतदान करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया
Sun, 14 Apr 2024 10:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 14 Apr 2024 10:37 PM IST
सार
मतदाता जागरूकता के तहत स्वीप प्लान मैं मतदाताओं को मतदान के लिए किया प्रेरित, नेहरू स्टेडियम से वोटिंग ड्राइव कार रैली का आयोजन
विज्ञापन
इंदौर में कार रैली।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह तथा आयुक्त शिवम वर्मा के द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 में अधिक से अधिक मतदान के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज द वर्ल्ड ऑफ फिटनेस ग्रुप व एमजी मोटर्स के सहयोग से इंदौर स्मार्ट सिटी द्वारा "वोटिंग ड्राइव कार रैली" का आयोजन किया गया। कार रैली को स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह एवं अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा द्वारा नेहरू स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह ने बताया कि आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में इंदौर शहर में अधिक से अधिक मतदान को दृष्टिगत रखते हुए, मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से स्वीप प्लान के अंतर्गत विभिन्न आयोजन किया जा रहे हैं, इसी क्रम में आज द वर्ल्ड ऑफ फिटनेस ग्रुप व एमजी मोटर्स के सहयोग से इंदौर स्मार्ट सिटी द्वारा नेहरू स्टेडियम से गीता भवन चौराहा, पलासिया चौराहा, एल आई जी चौराहा, विजयनगर चौराहा, शालीमार टाउनशिप चौराहा, निरंजनपुर चौराहा से यू टर्न लेकर विजयनगर ए बी रोड होते हुए, नेहरू स्टेडियम तक "वोटिंग ड्राइव कार रैली" का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न संस्थाओं की प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार रैली के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित प्रतिभागियों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया तथा शपथ दिलाई गई।