फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Woman ran with sword on RSS leader in Mhow

Indore News: महू में आरएसएस नेता पर तलवार लेकर दौड़ी महिला, वाटर टैक्स का विरोध करने पर सरपंच समर्थकों ने पीटा

Wed, 14 Sep 2022 10:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 14 Sep 2022 10:28 PM IST
सार

इंदौर के महू में सरपंच समर्थकों ने आरएसएस के सदस्य नेता और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। एक महिला समर्थक तो तलवार तक लेकर आ गई। मारपीट का यह मामला सोमवार दोपहर का बताया जा रहा है। मारपीट का वीडियो बुधवार को सामने आया।

विज्ञापन
Indore News Woman ran with sword on RSS leader in Mhow
तलवार लेकर दौड़ी महिला - फोटो : Social Media

विस्तार

इंदौर में हुई मारपीट की घटना महू के किशनगंज थाना इलाके में आने वाली ग्राम पंचायत भाटखेड़ी की है। वीडियो यहां की रॉयल रेसीडेंसी कॉलोनी का है। कॉलोनी में नल जल योजना के तहत हर घर में पंचायत ने नल लगवाए हैं। सरपंच महमूद सेठ ने पानी के लिए कॉलोनी के लोगों से 300 रुपये प्रतिमाह टैक्स वसूली के आदेश निकाले हैं। इसका आरएसएस सदस्य चंद्रप्रकाश दीक्षित विरोध कर रहे थे। विरोध के दौरान बात लड़ाई तक जा पहुंची।

विज्ञापन


सरपंच के समर्थन में कुछ महिलाओं ने मारपीट करना शुरू कर दी। वीडियो में एक महिला हाथ में तलवार लिए भी नजर आ रही है। यहां मौजूद चश्मदीदों ने पूरे विवाद के वीडियो बना लिए थे।
विज्ञापन


किशनगंज टीआई कुलदीप खत्री का कहना है, दोनों ही पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। झगड़े के वीडियो भी मिले हैं। जांच की जा रही है, इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चंद्रप्रकाश दीक्षित ने कहा, सरपंच अनधिकृत रूप से सभी कॉलोनीवासियों से 300 रुपये लेना चाह रहा है। इसका विरोध करने पर उसने हमें धमकी दिलाई। एक महिला के जरिए गाली-गलौज करवाई। इस महिला के पति ने पत्नी को थप्पड़ भी मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed