फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news Woman Dies Boyfriend’s Betrayal in Live-In Relationship

Indore News: पति के बाद प्रेमी ने भी दिया धोखा, शादीशुदा महिला के निर्णय ने सभी को चौंकाया

Mon, 10 Feb 2025 11:47 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 10 Feb 2025 11:47 AM IST
सार

Indore News: इंदौर के राउ इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर की बेरुखी से आहत होकर बड़ा कदम उठा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Indore news Woman Dies Boyfriend’s Betrayal in Live-In Relationship
कमला - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के राउ इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने प्रेमी की बेरुखी से आहत होकर खुड़ैल क्षेत्र में जाकर जहर खा लिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला पिछले कुछ दिनों से अपने दोस्त के साथ लिव-इन में रह रही थी, लेकिन एक झगड़े के बाद युवक घर छोड़कर चला गया और महिला के कॉल भी रिसीव करना बंद कर दिया। इससे नाराज होकर महिला प्रेमी के घर पहुंची और वहीं जहर खा लिया। पुलिस के अनुसार, मृतका का नाम कमला सोलंकी (40) था, जिसने बागली के पास एक गांव में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद वह बच नहीं सकी।  
विज्ञापन


बहस के बाद महिला ने जहर खा लिया
कमला के परिजनों ने बताया कि वह बागली के पास रहने वाले सतीश नामक युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद सतीश राउ से चला गया और उसने कमला के कॉल रिसीव करना भी बंद कर दिया। इससे नाराज होकर कमला रविवार को उसके घर पहुंची, जहां दोनों के बीच फिर से बहस हो गई और गुस्से में आकर कमला ने वहीं जहर खा लिया।  
विज्ञापन


पति ने कमला को छोड़कर दूसरी महिला को साथ रख लिया था
कमला के जीवन में पहले से ही परेशानियां थीं। उसका पति ट्रक चालक था, जिसने दो साल पहले उसे छोड़ दिया था और किसी अन्य महिला के साथ रहने लगा था। इस सदमे से उबरने के बाद कमला की सतीश से दोस्ती हुई और धीरे-धीरे दोनों साथ रहने लगे। कमला के परिवार में उसकी एक बेटी और एक बेटा है। वह खुद एक निजी कंपनी में काम करके अपना और अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। लेकिन सतीश के साथ झगड़े और उसकी बेरुखी ने उसे इतना आहत कर दिया कि उसने अपनी जान देने का फैसला कर लिया। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और महिला के परिवारजनों व अन्य परिचितों से पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed