फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news weather update today forecast news imd alert barish rain

Weather: भीषण गर्मी के बाद एक घंटे तेज बारिश, दोपहर में बदला मौसम, तेज हुई ठंड

Tue, 15 Oct 2024 08:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 15 Oct 2024 08:08 PM IST
सार

इंदौर में मंगलवार को मौसम के रंग ने सभी को चौंका दिया। सुबह तेज धूप और उमस ने दोपहर में तेज बारिश का रूप ले लिया। दो बजे के बाद एक घंटे तक तेज बारिश हुई।
 

विज्ञापन
indore news weather update today forecast news imd alert barish rain
इंदौर में दिनभर हुई हल्की बारिश। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में मंगलवार को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। सुबह कोहरा छाने के बाद धूप निकली, लेकिन दोपहर के समय बारिश शुरू हो गई। इस बदलाव के कारण शहर का तापमान तेजी से गिरकर 24 डिग्री से नीचे चला गया। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर 3 बजे के बाद से मौसम में यह परिवर्तन आया। 
विज्ञापन


ठंडक बनी रहेगी
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि लो प्रेशर एरिया डिप्रेशन में बदल गया है, जिसके कारण बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि जब तक धूप नहीं निकलती, तब तक ठंडक बनी रहेगी। हालांकि, धूप निकलने पर तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। 
विज्ञापन


कल भी गिर सकता है पानी
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि इंदौर से 5 अक्टूबर को मानसून विदा हो चुका था, लेकिन अब यह लो प्रेशर एरिया के कारण वापस लौट आया है। अगले 24 घंटों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है, लेकिन 16 अक्टूबर से मौसम में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह घरों में घुसा पानी, छतें उड़ गई
इंदौर में मंगलवार को हुई बारिश इतनी तेज थी कि अक्टूबर का महीना होने के बावजूद कई जगह पानी सड़कों पर बह निकला। कुछ निचली बस्तियों में घरों में भी हल्का पानी भरा। तेज हवा और आंधी की वजह से कई बस्तियों में झुग्गियों की छत तक उड़ गई। राजबाड़ा, राजमोहल्ला, एयरपोर्ट रोड, विजय नगर की तरफ आंधी बारिश में कई घरों की छत को नुकसान हुई। 

गिर रहा तापमान
इंदौर में लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान गिरता जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम तापमान 22.6 रहा। रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है और ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को कंपकंपी छूट रही है। 


आधा इंच पानी गिर गया
कल से लेकर आज तक इंदौर में रुक रुककर बारिश होती रही और लगभग आधा इंच पानी गिर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक कल तक बारिश चल सकती है। शाम तक बादल छाए रहे और रिमझिम का दौर चलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed