फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News weather Temperature Drops Western Disturbance pakistan

Indore News: पाकिस्तान से आया डिस्टरबेंस, मप्र में चली ठंडी हवाएं, तेजी से गिरा पारा

Wed, 05 Mar 2025 09:32 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 05 Mar 2025 09:32 AM IST
सार

Indore News: इंदौर में ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से में दिन के तापमान में 4.2 डिग्री तक गिरावट है। पाकिस्तान के पास वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, जिससे हवाएं चल रही हैं और तापमान में गिरावट आ रही है। 

विज्ञापन
Indore News weather Temperature Drops Western Disturbance pakistan
Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार सुबह अचानक से पारा गिर गया। सुबह बर्फीली ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में दुबके रहने का मजबूर कर दिया। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अचानक गिरे पारे ने मौसम बदल दिया। इंदौर में मंगलवार को पारा 30.5 डिग्री और रात का पारा 16.8 डिग्री पर आ गया। फरवरी के अंतिम दिन यही पारा 35 डिग्री पर था।
विज्ञापन


कई जिलों में पारा 5 डिग्री तक गिरा
मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से यानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में दिन के तापमान में 4.2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को हवा की रफ्तार 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा, लेकिन इसके बाद दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।  
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ का असर, तापमान में गिरावट जारी  
मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय पाकिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) एक्टिव है और टर्फ लाइन गुजर रही है, जिसकी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में हवाएं चल रही हैं और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


खरगोन में सबसे ज्यादा 35.6 डिग्री, पचमढ़ी में सबसे कम 27.5 डिग्री
मंगलवार को प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिला, जहां ज्यादातर शहरों में दिन के तापमान में गिरावट हुई। पचमढ़ी का तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा। वहीं, खरगोन में 35.6 डिग्री, खंडवा में 35.1 डिग्री, नर्मदापुरम में 34.5 डिग्री, मंडला में 34 डिग्री, मलाजखंड में 33.5 डिग्री, रतलाम और उमरिया में 33.2 डिग्री और दमोह में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

बड़े शहरों में पारा गिरा, जबलपुर सबसे गर्म  
प्रदेश के प्रमुख शहरों की बात करें तो भोपाल में दिन का तापमान 31 डिग्री, इंदौर में 30.5 डिग्री, ग्वालियर में 30.9 डिग्री, उज्जैन में 31.2 डिग्री और जबलपुर में 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे ज्यादा रहा। शिवपुरी में सबसे ज्यादा 4.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जहां तापमान 28 डिग्री पर आ गया। इसी तरह इंदौर और गुना में 2.6 डिग्री, भोपाल में 1.2 डिग्री, धार में 2.3 डिग्री, रतलाम में 1.8 डिग्री, उज्जैन में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, बैतूल, खंडवा, पचमढ़ी, रायसेन, खजुराहो, नौगांव और सागर में भी मामूली तापमान गिरावट दर्ज की गई। सोमवार और मंगलवार की रात में भी तापमान में गिरावट देखी गई, जिससे मौसम में हल्की ठंडक बनी रही।  


9 मार्च को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा एक्टिव  
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसका असर दो दिन बाद मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। हालांकि, फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई गई है, लेकिन इस सिस्टम के कारण मौसम में हल्का बदलाव आ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, लेकिन हवाओं के चलते रात का मौसम कुछ हद तक ठंडा बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed