फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news weather imd mausam rain update

Indore News: इंदौर में बारिश का दौर जारी, मानसून विदाई से पहले और बारिश के आसार

Sat, 28 Sep 2024 07:47 PM IST
indore Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 28 Sep 2024 07:47 PM IST
सार

सीजन में 34 इंच बारिश हो चुकी है। सीजन का कोटा 38 इंच का माना जाता है। अभी महीने के अंत में फिर से तेज बारिश के आसार हैं। 
 

विज्ञापन
indore news weather imd mausam rain update
इंदौर में बारिश। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में शुक्रवार को हुई तेज बारिश के बाद रात को भी पानी बरसा। इसके बाद शनिवार सुबह से अलग-अलग क्षेत्रों में रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। शनिवार को सुबह से बादल छाए रहे और दस बजे तेज बारिश हुई। इसके बाद दिनभर हल्की बारिश का दौर चला और रात तक बूंदाबांदी होती रही। दो दिन से चल रहे बारिश के दौर के बाद मौसम में ठंडक भी महसूस की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आया सिस्टम इंदौर सहित आसपास के शहरों में सक्रिय है, जिसके कारण शुक्रवार को रात में अच्छी बारिश हुई।
विज्ञापन


महीने के अंत में भी होगी बारिश
बीते दो दिनों में इंदौर में दो इंच बारिश हुई है, जिससे सीजन की कुल बारिश 34.50 इंच हो गई है। मानसून की विदाई के लिए अब केवल तीन दिन शेष हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यदि सिस्टम इसी प्रकार सक्रिय रहता है, तो विदाई के आखिरी दिन भी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, इंदौर का सीजनल कोटा (38 इंच) भी लगभग पूरा हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बारिश का दौर चल रहा है। राज्य के पश्चिमी हिस्से में सिस्टम का असर है, जो आगे बढ़ेगा और अगले 24 घंटे में बारिश का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन


तापमान में गिरावट
इंदौर में दो दिनों से लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को दिन का तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। शुक्रवार को दिन का तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। मानसून की विदाई से पहले इंदौर में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट जारी रहेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed