फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Water level of ponds in Indore is low, 13 feet of water in Yashwant Sagar, water crisis in many a

Indore News: इंदौर में तालाबों का जलस्तर कम, यशवंत सागर में 13 फीट पानी, कई इलाकों में जलसंकट

Sat, 25 Apr 2026 07:22 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 25 Apr 2026 07:22 AM IST
सार

इंदौर में बढ़ती गर्मी के साथ जल संकट गहराता जा रहा है। शहर के प्रमुख जलस्रोत यशवंत सागर में पानी का स्तर लगातार घट रहा है, वहीं बोरिंग सूखने और नर्मदा जल पर बढ़ती निर्भरता ने हालात और गंभीर बना दिए हैं।

विज्ञापन
Indore News: Water level of ponds in Indore is low, 13 feet of water in Yashwant Sagar, water crisis in many a
पिपल्याहाना तालाब में पानी नहीं बचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में गर्मी के तेवर दिन-ब-दिन तीखे होते जा रहे हैं और शहर की जल वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शहर के बड़े हिस्से की प्यास बुझाने वाले यशवंत सागर तालाब में 13 फीट पानी बचा हुआ है। इस तालाब से हर दिन 30 एमएलडी पानी लिया जा रहा है। देवधरम टेकरी पर फिल्टर करने के बाद इस पानी को शहर की पांच टंकियों में सप्लाई के लिए भेजा जाता है। पहले तालाब से 35 एमएलडी पानी लिया जाता था। इस तालाब की कुल क्षमता 19 फीट है।

विज्ञापन

 

शहर के आठ हजार से ज्यादा सरकारी बोरिंगों में से कई बोरिंग सूख चुके हैं, जबकि ज्यादातर बोरिंगों में पानी का स्तर कम हो गया है। यही हाल निजी बोरिंगों का भी है। इस कारण शहर में पानी की मांग बढ़ गई है। पहले कई परिवारों की पानी की जरूरत निजी बोरिंगों से पूरी हो जाती थी, लेकिन अब वे भी नर्मदा जल पर निर्भर हो गए हैं।

विज्ञापन

 

200 से ज्यादा टैंकरों से बांटा जा रहा पानी
शहर में टैंकरों की संख्या बढ़ा दी गई है। 85 वार्डों में टैंकर लगाए गए हैं। जिन वार्डों का क्षेत्रफल ज्यादा बड़ा है, वहां दो-तीन टैंकर लगाए गए हैं। इसके अलावा नगर निगम के 40 से ज्यादा सरकारी टैंकरों से भी पानी बांटा जा रहा है। इन किराए के टैंकरों पर निगम हर माह दो से तीन करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। मई माह तक शहर में टैंकरों के माध्यम से जल वितरण जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 प्रतिशत इलाकों में नर्मदा लाइन नहीं

शहर के 20 प्रतिशत इलाकों में अभी नर्मदा लाइन नहीं पहुंची है। वहां सबसे ज्यादा पानी की किल्लत है। शहर के सीमावर्ती इलाके इसमें शामिल हैं। बायपास और रिंग रोड की कॉलोनियों के अलावा लसूडिया क्षेत्र के इलाकों में जल संकट ज्यादा है। वहीं शहर के बाणगंगा, चंदन नगर, एरोड्रम रोड, प्रजापत नगर और अन्नपूर्णा क्षेत्र में भी नल कम दबाव से आ रहे हैं। कई इलाकों में एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है।



शहर के तालाबों की स्थिति (पानी की गहराई फीट में):

  • यशवंत सागर – 13 फीट
  • बिलावली – 10.4 फीट
  • छोटा बिलावली – 0 फीट
  • बड़ा सिरपुर – 10 फीट
  • छोटा सिरपुर – 14 फीट
  • पिपल्याहाना – 7.3 फीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed