{"_id":"673cb2afb45c75e65d012f21","slug":"indore-news-vijaypur-budhni-election-bjp-congress-controversy-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: मोहन सरकार में कुत्ते भी सुरक्षित नहीं हैं, कांग्रेस के प्रदर्शन में भाजपा पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: मोहन सरकार में कुत्ते भी सुरक्षित नहीं हैं, कांग्रेस के प्रदर्शन में भाजपा पर हमला
Tue, 19 Nov 2024 09:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 19 Nov 2024 09:15 PM IST
सार
Indore News: कांग्रेस ने भाजपा पर विजयपुर और बुधनी उपचुनाव में सत्ता का दुरुपयोग करने और लोकतंत्र की हत्या कर जबरन चुनाव जीतने की कोशिश का आरोप लगाया।
विज्ञापन
गीता भवन स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास धरना आयोजित किया
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर शहर और जिला कांग्रेस कमेटी ने हाल ही में संपन्न हुए विजयपुर और बुधनी के उपचुनाव में कथित अनियमितताओं और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई घटना के विरोध में गीता भवन स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास धरना आयोजित किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने उपचुनाव में लोकतंत्र की हत्या की है और बाबा साहब के संविधान को कुचला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में महिलाओं, दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज मोहन यादव की सरकार में इंसान तो क्या, कुत्ते भी असुरक्षित हैं।
चुनाव आयोग को 100 शिकायतें की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई
धरने में शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने विजयपुर और बुधनी के उपचुनाव में प्रशासन, कलेक्टर और एसपी पर भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आदिवासी और दलित समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की गई और भय का माहौल बनाया गया। नेताओं ने यह भी बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चुनाव आयोग को 100 से अधिक शिकायतें दीं लेकिन किसी पर भी कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल पर सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव में अनियमितता और लोकतंत्र की हत्या कर जबरन जीतने की कोशिश का आरोप लगाया।
इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
धरने के दौरान इंदौर शहर कांग्रेस और जिला कांग्रेस कमेटी ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद देश में भाईचारा, एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। उन्होंने इंदिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि दुर्गा के नाम से प्रसिद्ध इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश की स्थापना की और यह साबित किया कि भारत किसी से कम नहीं। कांग्रेस नेताओं ने इन सभी मुद्दों के जरिए भाजपा सरकार के खिलाफ जनता तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया।