फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Vandals Target Cars in Indore’s Annapurna Area CCTV Captures Suspects

Indore News: इंदौर के अन्नपूर्णा में बदमाशों का तांडव सीसीटीवी में कैद हुई कारों की तोड़फोड़

Wed, 22 Jan 2025 04:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 22 Jan 2025 04:43 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी कारों में पथराव और तोड़फोड़ की। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी साफ दिख रहे हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी को पकड़ नहीं पाई है।

विज्ञापन
Indore News Vandals Target Cars in Indore’s Annapurna Area CCTV Captures Suspects
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी कारों में जमकर तोड़फोड़ मचाई। पीड़ित प्रमोद शर्मा ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दिए हैं, जिसमें बदमाशों की करतूत साफ नजर आ रही है। बावजूद इसके, अन्नपूर्णा पुलिस ने अभी तक केवल आवेदन ही लिया है और आरोपियों की पहचान में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

विज्ञापन

प्रिकांको कॉलोनी के निवासी प्रमोद शर्मा परिवार के साथ रहते हैं और 9 जनवरी से तीर्थयात्रा पर गए हुए थे। 20 जनवरी की रात पड़ोसी ईश्वर भारद्वाज का फोन आया, जिसमें उन्होंने बताया कि बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कारों पर पथराव किया है। प्रमोद की कार के कांच भी इस दौरान तोड़ दिए गए। मामले की जानकारी पड़ोसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची एफवीआर टीम ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने को कहा।

विज्ञापन

21 जनवरी को इंदौर लौटने के बाद प्रमोद शर्मा ने अन्नपूर्णा थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपे, जिसमें बाइक सवार बदमाश साफ तौर पर कारों में तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। पुलिस ने फुटेज देखने के बाद मामले की जांच का आश्वासन दिया, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी अब तक पकड़ में नहीं आए हैं। इस मामले में पुलिस की सुस्ती से क्षेत्र के निवासियों में नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indore News Vandals Target Cars in Indore’s Annapurna Area CCTV Captures Suspects
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed