फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Two lakh gallons of water filled in Indore's Nehru Park swimming pool; facility to open next mont

Indore News: इंदौर के नेहरु पार्क स्वीमिंग पूल में भरा दो लाख गैलन पानी,अगले माह से मिलेगी सौगात

Tue, 14 Jul 2026 06:04 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 14 Jul 2026 06:04 PM IST
सार

इंदौर के तैराकों का तीन साल का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नेहरू पार्क स्विमिंग पूल का कायाकल्प लगभग पूरा हो चुका है और नगर निगम अगस्त माह तक इसे आम लोगों के लिए फिर से शुरू करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Indore News: Two lakh gallons of water filled in Indore's Nehru Park swimming pool; facility to open next mont
नेहरू पार्क स्विमिंग पूल - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के नेहरू पार्क स्विमिंग पूल का कायाकल्प अब लगभग पूरा हो चुका है और नगर निगम इसे शुरू करने की स्थिति में है। अगस्त माह तक इसे फिर से तैराकी सीखने वालों के लिए खोल दिया जाएगा। पूल का डाइविंग टावर बनकर तैयार हो चुका है और पिछले 16 दिनों से बोरिंग के माध्यम से इसमें पानी भरा जा रहा है।

विज्ञापन

 

करीब 40 साल पुराने नगर निगम के इस स्विमिंग पूल ने देश को राष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी दिए हैं। पिछले तीन वर्षों से निर्माण कार्य के कारण यह पूल बंद पड़ा था, जिससे तैराकी करने वाले लोगों को निराश होना पड़ रहा था।

विज्ञापन

 

लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस पूल के निर्माण में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है। इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है। साथ ही डाइविंग टावर और फिल्ट्रेशन प्लांट को भी अपग्रेड किया गया है। इसके अलावा परिसर में नई लाइब्रेरी और जिम जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं, जिससे यह केवल एक स्विमिंग पूल नहीं, बल्कि एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में नजर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्विमिंग पूल में पानी भरने का काम पिछले माह शुरू हुआ था, जो अब तक जारी है। पिछले 16 दिनों में इसमें दो लाख गैलन पानी भरा जा चुका है। अगले तीन-चार दिनों में फिल्ट्रेशन प्लांट भी शुरू कर दिया जाएगा, जिससे पानी को पूरी तरह साफ किया जाएगा।

 

पूल की गहराई को सुरक्षा के लिहाज से अलग-अलग हिस्सों में विभाजित किया गया है। बच्चों और तैराकी सीखने वालों के लिए कम गहराई वाला हिस्सा तथा पेशेवर तैराकों के लिए अधिक गहराई वाला हिस्सा बनाया गया है। पूल की अधिकतम गहराई 20 फीट से अधिक है।पहले की तरह रियायती दरों पर सदस्यता उपलब्ध कराई जाएगी। महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से विशेष बैच भी संचालित किए जाएंगे।


 

महापौर परिषद सदस्य नंदू पहाड़िया ने बताया कि पूल के निर्माण में काफी समय लग गया है। अब इसे जल्द ही आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। पानी भरने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed