फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: पर्यटक स्थलों पर लगा मेला, तीन दिन की छुट्टियों ने बढ़ा दी रौनक

Fri, 15 Aug 2025 10:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 15 Aug 2025 10:13 PM IST
सार

Indore News: 15 अगस्त के मौके पर तीन दिन के लंबे अवकाश ने इंदौर के पर्यटन स्थलों और बाजारों में भारी भीड़ को आकर्षित किया। शहर और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह और त्योहारों का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
indore news tourist rush in indore on 15 august long weekend celebrations
जू में आज दिनभर भारी भीड़ रही। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
15 अगस्त पर इंदौर के पर्यटक स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ी। आज 15 अगस्त कल कृष्ण जन्माष्टमी और परसों रविवार मिलाकर तीन दिन के अवकाश एक साथ आने से लोगों में गजब का उत्साह दिखा। इंदौर और आसपास के पर्यटक स्थलों के साथ स्थानीय पार्क और बाजार भी देर रात तक गुलजार रहे। 


लाल बाग पैलेस, जू और गांधी हाल भी रहे गुलजार
इंदौर के लाल बाग पैलेस, मेघदूत गार्डन और गांधी हाल जैसे पिकनिक स्पाट भी गुलजार रहे। जू में आज के दिन सबसे अधिक भीड़ रही। शहर के लोग सुबह से 15 अगस्त के रंग में रंगे नजर आए। 
indore news tourist rush in indore on 15 august long weekend celebrations
पातालपानी में झरना पूरे रंग में दिखा। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
राजवाड़ा से सराफा तक उमड़ी भीड़
शहर के स्थानीय  बाजारों में भी भारी उत्साह देखने को मिला। जगह जगह झंडावंदन किया गया। चौराहों, प्रमुख बाजारों में मिठाइयां बांटी गई। इंदौर का ऐतिहासिक राजवाड़ा महल रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाता रहा। वहीं सराफा बाजार में रात 8 बजे के बाद शुरू हुए स्ट्रीट फूड मार्केट में खाने के शौकीनों की खासी भीड़ उमड़ी। 

पातालपानी, जानापाव और रालामंडल में हरियाली की तलाश
प्रकृति प्रेमियों ने इंदौर के आसपास के स्थलों को चुना। पातालपानी जलप्रपात, जानापाव पहाड़ी, रालामंडल मानसून के मौसम में स्वर्ग जैसे दिखते हैं। इन दिनों यहां पर हर रविवार खासी भीड़ हो रही है। दो दिन से मौसम सुहाना होने की वजह से यहां पर लोग खूब मनोरंजन करते दिखे। इसके अलावा वन्यजीवों और पक्षियों के प्रेमियों के लिए सिरपुर तालाब, चोरल जैसी कई बेहतरीन जगह है, जहां बहुत अधिक भीड़ देखी गई। 

अन्नपूर्णा मंदिर और खजराना गणेश
मंदिरों में भी आज खासी भीड़ रही। कल कृष्ण जन्माष्टमी होने और आज 15 अगस्त की छुट्टी पड़ने से लोग मंदिरों की सजावट देखने भी पहुंचे। अन्नपूर्णा मंदिर, खजराना गणेश मंदिर, इस्कान, रणजीत हनुमान में भी खासी भीड़ देखी गई। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed