बारिश की शुरुआत होते ही इंदौर और आसपास के पर्यटन स्थलों पर रौनक लौट आई है। बड़ी संख्या में लोग प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए इन दिनों अलग-अलग पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। इंदौर के आसपास कई ऐसे स्थल हैं, जो प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ अपनी विरासत और संस्कृति के लिए भी प्रसिद्ध हैं। इन्हीं में से एक खास पर्यटन स्थल नर्मदा और खड़ी नदी का संगम है, जो इंदौर के देवगुराड़िया से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित है।
Indore News: इंदौर में घने जंगलों के बीच खूबसूरत डेस्टिनेशन, एडवेंचर के शौकीनों ने इसे खोज निकाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Tue, 30 Jun 2026 07:09 AM IST
सार
मानसून की शुरुआत के साथ इंदौर के आसपास के पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ गई है। इन्हीं में से एक नर्मदा और खड़ी नदी का संगम है, जो देवगुराड़िया से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित है। प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली, घने जंगल और शांत वातावरण के कारण यह स्थान पर्यटकों और राइडर्स की पहली पसंद बनता जा रहा है।
विज्ञापन
