फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: The young man in Indore, due to whom the husband had killed his wife, also committed suicide.

Indore News: इंदौर में जिस युवक के कारण पति ने की थी पत्नी की हत्या, उसने भी जान दे दी

Mon, 25 May 2026 06:29 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 25 May 2026 06:29 PM IST
सार

इंदौर के मेघदूत नगर में अवैध संबंधों के चलते तीन लोगों की हंसती-खेलती जिंदगी तबाह हो गई। चरित्र शंका के चलते एक पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद भी जहर खाकर जान दे दी।पत्नी के प्रेमी ने भी अपने गांव जाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Indore News: The young man in Indore, due to whom the husband had killed his wife, also committed suicide.
पति ने कर दी पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के मेघदूत नगर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और खुद जहर खा लिया। इस घटना के बाद पत्नी के प्रेमी ने भी जहर खाकर जान दे दी। इस प्रेम प्रसंग में तीन लोगों की जानें चली गईं और एक मासूम बच्ची अनाथ हो गई। उस बच्ची के सामने ही पति ने अपनी पत्नी की हत्या की थी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि पहले युवक ने पत्नी के मुंह में जहर जबरदस्ती भरा था, लेकिन जब वह इसमें सफल नहीं हुआ तो फिर उसने गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

 

वह शाम से ही इसकी योजना बना रहा था और जहर भी अपने साथ लेकर आया था। खुद आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपने रिश्तेदारों को मोबाइल फोन से मैसेज भी किए थे। युवक की पत्नी रोशनी, पीथमपुर में रहने वाले सतीश सावले से प्यार करती थी और यह बात युवक हल्के वीर को पता चल गई थी।

विज्ञापन


इसी के चलते उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। सतीश ने भी खंडवा के समीप अपने गांव जाकर जहर खा लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सतीश को जैसे ही दोनों की मौत का पता चला, वह पीथमपुर में अपने मकान में ताला लगाकर गांव चला गया था। आत्महत्या से पहले हल्के वीर ने सुसाइड नोट लिखा था और सतीश पर ब्लैकमेल करने और मारपीट करने के आरोप लगाए थे। सतीश संभावित पुलिस कार्रवाई के कारण भी तनाव में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बच्ची को ले गए परिजन

हल्के वीर होशंगाबाद के बनखेड़ी गांव में रहता था। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को रिश्तेदार गांव ले गए और वहां अंतिम संस्कार किया। बच्ची को भी परिजन अपने साथ गांव ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed