फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: The municipal corporation demolished the illegal section of the Indore ashram where elderly resid

Indore News: इंदौर के जिस आश्रम में बुजुर्गों के साथ हुई थी मारपीट, उसके अवैध हिस्से को निगम ने ढहाया

Mon, 03 Aug 2026 07:36 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 03 Aug 2026 07:36 PM IST
सार

इंदौर के बाणगंगा स्थित  आश्रम में वृद्धा के साथ मारपीट की घटना के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए सोमवार को आश्रम के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। जांच में आश्रम के बिना अनुमति संचालित होने का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Indore News: The municipal corporation demolished the illegal section of the Indore ashram where elderly resid
अवैध हिस्से को निगम ने ढहाया - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र के प्रेमानंद आश्रम के अवैध निर्माण को नगर निगम की रिमूवल गैंग ने सोमवार को तोड़ दिया। यह वही हिस्सा था, जहां बुजुर्गों को रखा जाता था और वहीं एक वृद्धा के साथ आश्रम में रह रहे नाबालिग लड़के ने मारपीट की थी।

विज्ञापन


दोपहर में नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा। मारपीट की घटना सामने आने के बाद प्रशासन ने आश्रम के भवन को सील कर दिया था। पहले अधिकारियों ने आश्रम में रखा सामान सुरक्षित बाहर रखवाया। विवाद की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिसकर्मी भी अमले के साथ मौजूद थे। भवन को खाली कराने के बाद बुलडोजर की मदद से उसके अवैध हिस्से को ढहा दिया गया। इस निर्माण का न तो नक्शा मंजूर था और न ही नगर निगम से इसकी अनुमति ली गई थी।

विज्ञापन

 

वृद्धा के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जब आश्रम की जांच की तो पता चला कि आश्रम के संचालन के लिए किसी भी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी। अधिकारियों को भी जानकारी नहीं थी कि इस क्षेत्र में इस तरह का आश्रम संचालित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आश्रम जिस भवन में संचालित हो रहा था, वह नगर निगम की पानी की टंकी के परिसर में स्थित है। जिस भवन में आश्रम चलाया जा रहा था, उसे आंगनवाड़ी के लिए आवंटित किया गया था, लेकिन उस पर कब्जा कर आश्रम संचालित किया जा रहा था। उसके पास ही अवैध निर्माण कर कमरे बना लिए गए थे।

 

बता दें कि गत दिनों इस आश्रम में रह रहे एक नाबालिग ने एक वृद्धा के साथ मारपीट की थी। इसके बाद आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को दूसरे आश्रमों में शिफ्ट कर दिया गया, जबकि जिन बुजुर्गों की तबीयत खराब थी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed