फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: The body of a 13-year-old minor boy was found inside a bed.

MP News: इंदौर में लापता 13 वर्षीय नाबालिग की निर्मम हत्या, पलंग के अंदर छिपाया गया था शव, हिरासत में आरोपी

Sat, 31 Jan 2026 02:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 31 Jan 2026 02:06 PM IST
सार

इंदौर के श्रीनगर कांकड़ इलाके में नाबालिग की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से 30 मीटर दूर एक बिल्डिंग में पलंग के अंदर छिपा मिला। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Indore News: The body of a 13-year-old minor boy was found inside a bed.
इंदौर में नाबालिग की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में नाबालिग की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। श्रीनगर कांकड़ इलाके में रहने वाला 13 साल का नाबालिग बीती शाम से लापता था। परिवार वालों ने उसे बहुत खोजा पर वो नहीं मिला। इसके बाद गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया गया। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान नाबालिग का शव एक बिल्डिंग से बरामद किया

विज्ञापन


एमआईजी थाना प्रभारी सी.बी. सिंह ने बताया कि नाबालिग के परिजनों की ओर से शुक्रवार शाम शिकायत की गई थी। वो शाम करीब 7.30 बजे के बाद से  लापता था। जांच शु्रू की तो पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में दो युवकों के साथ उसके दिखा। फिर जांच का दायरा बढ़ाया गया तो पुलिस बिल्डिंग तक पहुंची। ये बिल्डिंग घर से महज 30 मीटर की दूरी पर है। पुलिस को बिल्डिंग में उसका शव पलंग के अंदर मिला । इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। यह जानकारी भी सामने आई है कि आरोपी ने दुष्कृत्य की कोशिश की थी। बच्चे ने विरोध किया और वह चिल्लाने लगा तो आरोपी ने गला दबा दिया।
विज्ञापन


शव पलंग पेटी में रखकर  सुला दिया दादी को 
पुलिस ने इस मामले में रेहान नामक युवक को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी फुटेज में रेहान और अन्य युवक के साथ बच्चा जाते हुए दिखाई देता है। पुलिस के अनुसार आरोपी  बच्चे को बिल्डिंग की छत पर लाए। फिर उसका गला घोंटा। सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। उसकी मौत हो जाने के बाद उसका शव आरोपी अपने फ्लेट में ले आए। उन्होंने शव को पलंग पेटी में छुपा दिया। ये पलंग आरोपियों की दादी का था, जिस पर वो सोती थीं।  पुलिस ने क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया तब हत्या का पता चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आरोपियों ने हत्या क्यों की ? इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री के वारिसों को झटका, कोर्ट ने कहा- अपंजीकृत सेल डीड से न मालिकाना हक मिलता है न स्टे

कोचिंग के लिए घर से निकला था
पुलिस के अनुसार बच्चा कोचिंग के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। जब पुलिस ने क्षेत्र के फुटेज खंगाले तो वह कॉलोनी के गेट से आता हुआ दिखाई दिया। उसकी आखिरी लोकेशन के आधार पर पुलिस बिल्डिंग तक पहुंची। पुलिस को बच्चे का बैग, किताबें और जैकेट बिल्डिंग की छत पर मिले।


पुलिसकर्मियों के साथ घूमा आरोपी

गुमशुदगी की रिपोर्ट होने के बाद पुलिस जब बच्चे को खोजने अपार्टमेंट तक आई तो दूसरे रहवासियों की तरह आरोपी रेहान भी अपने फ्लैट से निकला। वो पुलिस के साथ घूमता रहा और बच्चे को खोजता रहा। सुबह जब फिर तलाशी के लिए पुलिस खोजी श्वान के साथ पहुंची तो वो फ्लैट पर जाकर रूक गया। इसके बाद पुलिस ने रेहान से पूछताछ की। उसके गले पर नाखून के निशान थे। पुलिस को शंका हुई। सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार की।

हत्या की वजह को लेकर पुलिस ने खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह बात सामने आई है कि बच्चे का कुछ दिनों पहले रेहान के छोटे भाई के साथ विवाद हुआ था। संभवतः इस कारण आरोपियों ने बच्चे को मार दिया। यह बात भी सामने आई है कि आरोपी छत पर बैठकर गांजा, सिगरेट अक्सर पीते रहते थे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed