{"_id":"6760fbaa45422ba4580e3f45","slug":"indore-news-thand-winter-temperature-imd-mausam-today-forecast-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: अब कम होगी ठंड, एक सप्ताह के बाद फिर से दिखेंगे तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: अब कम होगी ठंड, एक सप्ताह के बाद फिर से दिखेंगे तेवर
Tue, 17 Dec 2024 09:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 17 Dec 2024 09:47 PM IST
सार
Indore Weather: इंदौर में इस सप्ताह ठंड कम रहने का अनुमान है। बादल भी छा सकते हैं। बादलों की वजह से रात में भी पारा उछल सकता है।
विज्ञापन
सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिसंबर के महीने में मौसम के मिजाज में बदलाव देखा जा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 2 डिग्री अधिक रहा। सुबह के समय मौसम काफी ठंडा था, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होती गई। खासतौर पर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में तीखापन महसूस किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान लगातार छठी रात 10 डिग्री से कम रहा। रविवार रात को पारा 9.6 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था।
फिर बढ़ा तापमान
मंगलवार को गर्मी और बढ़ गई और दिन का पारा 30.5 पर आ गया और रात का पारा 10.6 पर आ गया। दो दिन से लगातार तापमान बढ़ रहा है और अब दिन में गर्मी लगने लगी है।
फिलहाल सर्दी से राहत
मौसम विभाग का कहना है कि कंपकंपाने वाली सर्दी से फिलहाल तीन-चार दिन तक राहत मिलेगी, क्योंकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना है। हालांकि, दिसंबर के अंतिम सप्ताह में ठंड का असर फिर से बढ़ सकता है और सर्दी अपना प्रभाव दिखा सकती है। ऐसे में मौसम के इस असामान्य बदलाव के बीच ठंड के बढ़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए पहले से तैयारी करना जरूरी होगा।