फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Temperature rises heatwave alert for Madhya Pradesh

Indore News: इंदौर में आसमान से बरस रही आग, लगातार दूसरे दिन भी पारा 42 डिग्री

Sun, 10 May 2026 12:18 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sun, 10 May 2026 12:18 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार रविवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रविवार को दिनभर गर्म हवाएं चलती रही।

विज्ञापन
Indore News Temperature rises heatwave alert for Madhya Pradesh
इंदौर में भीषण गर्मी से पिता को बचाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में मई महीने के शुरुआती दिनों में मिली मामूली राहत अब खत्म हो गई है और दूसरे हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सूरज के तेवर तीखे हो गए हैं। पिछले तीन दिनों से शहर के तापमान में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। शनिवार को इंदौर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने इस सीजन की तपिश को और बढ़ा दिया है। दिन के साथ-साथ रातों में भी अब गर्मी से सुकून नहीं मिल रहा है। रविवार को भी सुबह से ही गर्म हवाएं चलती रही और 11 बजे बाद से सड़कों पर लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। रविवार को दिन का पारा 41.9 डिग्री रहा और रात का पारा 24.4 डिग्री रहा। 
विज्ञापन


लगातार बढ़ रही है तपिश
मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो शहर में पिछले तीन दिनों से पारा निरंतर ऊपर चढ़ रहा है। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शनिवार को यह बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच शहर की सड़कों पर तेज तपिश का सबसे ज्यादा असर देखा गया। सड़कों पर चलने वाले राहगीरों और ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने वाले दोपहिया वाहन चालकों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने राहत देने के लिए कुछ प्रमुख चौराहों पर हरी नेट लगाई है, ताकि वाहन चालकों को सीधी धूप से बचाया जा सके।
विज्ञापन


रात के तापमान में भी नहीं मिल रही राहत
दिन की तपिश के साथ ही रात के समय भी गर्मी का असर बना हुआ है। शनिवार की रात का तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि यह शुक्रवार की रात के तापमान 25.1 डिग्री के मुकाबले मामूली कम है, लेकिन उमस और गर्मी के कारण लोगों को रात में भी बेचैनी महसूस हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में रात के पारे में भी बढ़ोतरी होने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों ने वर्तमान स्थिति का विश्लेषण करते हुए बताया है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इसी वायुमंडलीय दबाव के कारण हवाओं की दिशा और गति में परिवर्तन हो रहा है, जिसका सीधा असर इंदौर और आसपास के जिलों के तापमान पर पड़ रहा है। आसमान साफ होते ही धूप की तीव्रता और बढ़ गई है।


आगामी दिनों के लिए लू का अलर्ट
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक 10 मई से आसमान पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है, जिससे गर्मी में और इजाफा होगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि 12 और 13 मई को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों में लू यानी हीटवेव चलने की प्रबल संभावना है। इंदौर में भी आने वाले दिनों में पारा और ऊपर जा सकता है, जिससे लोगों को दोपहर के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed