फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Temperature Drops Slightly on Holi, But Heatwave Expected Soon

होली पर मिली थोड़ी राहत, गर्मी का सितम रहेगा जारी, देखिए दो दिन बाद क्या होगा मौसम का हाल

Sat, 15 Mar 2025 08:59 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 15 Mar 2025 08:59 AM IST
सार

Indore News: इंदौर में इस बार धुलेंडी के मौके पर गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन तापमान पिछले साल की तुलना में 4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

विज्ञापन
Indore News Temperature Drops Slightly on Holi, But Heatwave Expected Soon
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में पिछले एक सप्ताह से आग बरस रहा सूरज होली पर कुछ ठंडा हुआ। इस बार धुलेंडी के मौके पर लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई। हालांकि, पिछले साल 14 मार्च की तुलना में इस साल दिन का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिन के बाद से तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


लगातार तीन दिनों से दिन का तापमान 37 डिग्री से अधिक
गुरुवार को लगातार तीन दिनों तक इंदौर में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा, जिससे गर्मी का अहसास हुआ। अनुमान था कि धुलेंडी (शुक्रवार) के दिन भी तापमान ज्यादा रहेगा, लेकिन मौसम में हल्का बदलाव हुआ और अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस (+3) दर्ज किया गया। तापमान में इस मामूली गिरावट के कारण गर्मी कम महसूस हुई और लोगों ने होली के त्योहार का भरपूर आनंद लिया। पिछले साल 14 मार्च को इंदौर में दिन का तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि रात का तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस साल पिछले तीन दिनों से रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इस तरह देखा जाए तो पिछले साल की तुलना में इस बार का तापमान अधिक है। इस बार दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण मार्च के पहले पखवाड़े में ही प्रदेश में तापमान बढ़ने लगा है।
विज्ञापन


पिछले साल और इस साल का तापमान अंतर
इस बार धुलेंडी मार्च के दूसरे सप्ताह के आखिरी में पड़ी, जबकि पिछले साल यह 25 मार्च को थी, जो मार्च के अंतिम सप्ताह की शुरुआत मानी जाती है। उस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि पिछले 10 वर्षों से इंदौर में मार्च के अंतिम सप्ताह (25 से 31 मार्च) के दौरान गर्मी का प्रभाव अधिक रहा है। उदाहरण के लिए, 29 मार्च 2021 को इंदौर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस बार भी मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मार्च के अंतिम दिनों में तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed