फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news student kidnapping

Indore News: छात्र का अपहरण कर कार में घुमाते रहे, पैसे नहीं मिले तो छोड़ दिया

Fri, 27 Sep 2024 03:09 PM IST
indore Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 27 Sep 2024 03:09 PM IST
सार

इंदौर में सतीश भाऊ गैंग के गुर्गों का आतंक, पहले से कई केस दर्ज हैं। पुलिस इस बार भी तलाश नहीं पा रही। 
 

विज्ञापन
indore news student kidnapping
INDORE NEWS - फोटो : META AI, प्रतीकात्मक फोटो

विस्तार

इंदौर में एक छात्र के अपहरण का मामला सामने आया है। सदर बाजार पुलिस ने छात्र के अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। वारदात में सतीश भाऊ गैंग के गुर्गे भी शामिल हैं। पुलिस ने 19 साल के स्टूडेंट समद खान की शिकायत पर गब्बर चिकना, इमरान चिकना, शीश और वसीम को आरोपी बनाया है। 
विज्ञापन


युवक आया और पैसे देकर चला गया
सेकंड ईयर में पढ़ने वाले स्टूडेंट समद ने पुलिस को बताया कि तीन-चार महीने पहले दानिश खान निवासी आजाद नगर और उसके साथी इमरान उर्फ देवा निवासी खजराना से उसकी दोस्ती हुई थी। इसी सप्ताह बुधवार रात इमरान ने कहा कि पलासिया चौराहे पर दो युवक बाइक से पैसे देने आएंगे। यह पैसे लेकर तुम दानिश को दे देना। पलासिया पर बाइक से दो लड़के आए। वे 5 सौ के नोट की तीन गडि्डयां लाए थे। उन्होंने मुझे पैसे दिए और चले गए। इसके बाद मैंने वह पैसे दानिश को दे दिए। 
विज्ञापन


कार में बैठाकर घुमाते रहे
समद ने बताया कि दूसरे दिन वह कांच मंदिर के नजदीक सैंडविच की दुकान पर बैठा था। यहां नीले रंग की कार से इमरान चिकना, शीश और एक युवक आया। वे मुझे बैठाकर वहां से कहीं और ले गए। कार में पहले से बैठे गब्बर चिकना और इमरान मुझसे पैसे मांगने लगे। समद ने कहा कि वो पैसे तो मैंने दानिश को दे दिए हैं। तब बदमाशों ने दानिश को फोन लगाया और उससे पैसे मांगने लगे। इसके बाद वे समद और दानिश के साथी मोइन शेख को भी कार में बैठाकर मल्हारगंज और सदर बाजार इलाके में घुमाते रहे। सब उन्हें छोड़ने का कहते रहे लेकिन वे कार भगाते रहे। काफी देर बाद दोनों को कार से उतारा और धमकी दी कि किसी को इस मामले की जानकारी दी तो ठीक नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के साथ जाकर केस दर्ज करवाया
समद ने बताया कि वह बहुत डर गया था और घर आकर उसने अपने परिवार को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद सभी ने थाने जाकर केस दर्ज कराया। सूत्रों के मुताबिक गब्बर चिकना जूनी इंदौर का नामी बदमाश है। वह सतीश भाऊ गैंग का गुर्गा है। उस पर हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल जा चुका है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed