फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Shocking Murder Auto Driver Kills Inspector cctv

Indore News: इंदौर में इंस्पेक्टर की खौफनाक हत्या, ऑटो ड्राइवर ने पैसों के लिए दी दर्दनाक मौत

Wed, 29 Jan 2025 04:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 29 Jan 2025 04:36 PM IST
सार

Indore News: खजराना में पुलिस इंस्पेक्टर प्रभात नारायण चतुर्वेदी की ऑटो चालक ने हत्या कर दी। पैसों को लेकर हुए विवाद में ड्राइवर ने उनकी जान ले ली, पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Indore News Shocking Murder Auto Driver Kills Inspector cctv
देवेन्द्र - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के खजराना इलाके में बीते शुक्रवार को मिले एक अज्ञात शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक की पहचान पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल के इंस्पेक्टर प्रभात नारायण चतुर्वेदी के रूप में हुई, जिनकी हत्या एक ऑटो रिक्शा चालक ने पैसों के विवाद में कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर देवेंद्र बोरासी निवासी नंदानगर गली नंबर 10 को गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूछताछ में पत्थरों से इंस्पेक्टर की हत्या करने की बात कबूल की।  
विज्ञापन


बायपास पर शराब पी फिर हत्या कर दी
दरअसल, इंस्पेक्टर चतुर्वेदी सोमवार तक घर नहीं पहुंचे, जिससे परिवार वालों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट विजयनगर थाने में दर्ज कराई। इसके बाद जब पुलिस ने शुक्रवार को मिले अज्ञात शव की पहचान कराई तो यह चौंकाने वाला सच सामने आया। जांच में पता चला कि इंस्पेक्टर चतुर्वेदी की मां का हाल ही में पन्ना में निधन हो गया था, जिस कारण उनकी पत्नी पहले ही वहां जा चुकी थीं। इसी दौरान प्रभात नारायण घर से 50 हजार रुपए लेकर निकले थे। वे पहले स्कीम-74 स्थित अपने निर्माणाधीन मकान पर गए और फिर वहां से एक ऑटो में सवार होकर बेटे के होटल जाने की बात कही। लेकिन ऑटो चालक ने उन्हें बायपास ले जाकर शराब पी और फिर रास्ते में पैसों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान आरोपी देवेंद्र ने पत्थरों से हमला कर इंस्पेक्टर की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।  
विज्ञापन


200 सीसीटीवी फुटेज देखे
पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करने के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। बायपास से लेकर रिंग रोड और विजयनगर तक कई फुटेज की जांच के बाद पुलिस को देवेंद्र के घर नंदानगर गली नंबर 10 की जानकारी मिली। जब पुलिस वहां पहुंची, तो उसे आरोपी का ऑटो खड़ा मिला, लेकिन वह खुद फरार था। इस आधार पर पुलिस को शक हुआ कि वही हत्यारा है। आगे की जांच में पुलिस को पता चला कि देवेंद्र हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पंधाना भाग गया था। हालांकि, जब वह वापस इंदौर लौटा तो मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से पहचान नहीं थी
पूछताछ में देवेंद्र ने यह भी कबूल किया कि वह इंस्पेक्टर को पहले से नहीं जानता था। वह शराब पीने का आदी था और शादी न होने की वजह से डिप्रेशन में रहता था। हत्याकांड वाले दिन ज्यादा किराया देने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि देवेंद्र ने इंस्पेक्टर की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड ने पूरे इंदौर को हिला दिया, जबकि पुलिस की मुस्तैदी से आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed