फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Shocking Cyber Fraud Exposed, Major Arrests in Multi-Crore Scam

Indore News: साइबर ठगों को किराए पर देते थे बैंक खाते, करोड़ों की ठगी के बाद पकड़ाए

Sun, 23 Mar 2025 03:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 23 Mar 2025 03:01 PM IST
सार

Indore News: क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी का बड़ा खुलासा किया, 3.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों पर कई लोगों से फर्जी बैंक खाते किराए पर लेकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराने का आरोप है।

विज्ञापन
Indore News: Shocking Cyber Fraud Exposed, Major Arrests in Multi-Crore Scam
Cyber Crime - फोटो : AI

विस्तार

क्राइम ब्रांच ने हाल ही में साइबर ठगों और गेमिंग एप के लिए खातों को किराए पर उपलब्ध कराने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक और युवक को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी के मुताबिक, 10 जनवरी को डॉ. मोहन सोनी ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। उन्हें शेयर ट्रेडिंग एप के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए 3.4 करोड़ रुपये का धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया था। इस ठगी के पैसे फर्जी खातों में जमा कराए गए थे। इस मामले में शुभम नामदेव उर्फ शुभम संसारिया का नाम सामने आया था। हालांकि, दबिश में शुभम नहीं मिला, लेकिन उसका साला अमन हाथ लग गया। बाद में कुलदीप पगारे को भी गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

किराए पर खातों की सप्लाई करने का खुलासा
अमन ने पूछताछ में बताया कि वे साइबर ठगों और दुबई में गेमिंग एप चलाने वालों को फर्जी खातों की सप्लाई करते थे। ट्रांजेक्शन के आधार पर जांच में सामने आया कि इन आरोपियों ने कई लोगों से किराए पर खातों को लेकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। इसके बाद इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार, अमन ने स्वीकार किया कि वह और शुभम नामदेव डिजिटल अरेस्ट गिरोह के संपर्क में थे। उन्होंने फर्जी कंपनियां रजिस्टर्ड कर बड़ी संख्या में बैंकों में करंट खाते खुलवाए थे, जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधियों द्वारा किया जाता था। बदले में उन्हें ठगी की राशि का एक निश्चित प्रतिशत मिलता था।

विज्ञापन

शुभम नामदेव पर पहले भी दर्ज हैं मामले
शुभम नामदेव पर नानाखेड़ा, उज्जैन में एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज है। उसकी संलिप्तता उज्जैन में रामकृष्ण मिशन आश्रम में हुई एक बड़ी साइबर ठगी में भी सामने आई थी। इसके अलावा, उसका साथी विशाल पाटोदी भी फर्जीवाड़े में लिप्त था। इस गिरोह का जाल बहुत ही व्यापक था और यह साइबर ठगी के मामलों में सक्रिय रूप से शामिल था। इस गिरफ्तारी से यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी साइबर अपराधियों के लिए बैंक की किट और सिम कार्ड्स भेजते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर ठगी के मामले में ठेकेदार से 12.40 लाख की धोखाधड़ी
साइबर ठगों ने एक ठेकेदार से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 12.40 लाख रुपये की ठगी की। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया के अनुसार, ठेकेदार ललित तिवारी को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया। पहले छोटे निवेश पर फायदा दिखाया गया, लेकिन बाद में उन्होंने बड़े निवेश करने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद ललित तिवारी ने 12.40 लाख रुपये का निवेश किया, लेकिन जब उन्होंने ट्रेडिंग ऐप से पैसे निकालने की कोशिश की, तो ऐप में लॉगिन होना बंद हो गया, जिससे ठगी का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed