फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news sarafa chaupati committee formed, traditional shops after shraddh paksh

Indore News: सराफा चौपाटी पर बड़ा फैसला, 9 सदस्यीय कमेटी बनी, 10 बजे के बाद ही लगेगी दुकानें

Mon, 01 Sep 2025 07:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 01 Sep 2025 07:48 PM IST
सार

Indore News: इंदौर सराफा चौपाटी को लेकर महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने व्यापारी संघों के साथ बैठक कर 9 सदस्यीय कमेटी बनाई है। समिति 5 से 7 दिनों में रिपोर्ट देगी और श्राद्ध पक्ष के बाद चौपाटी में केवल पारंपरिक दुकानें लगेंगी। 

विज्ञापन
indore news sarafa chaupati committee formed, traditional shops after shraddh paksh
बैठक का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

सराफा चौपाटी मामले का समाधान निकालने के लिए सोमवार को महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी पक्षों से चर्चा के बाद महापौर ने 9 सदस्यों की कमेटी गठित करने की घोषणा की। यह समिति 5 से 7 दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी और चौपाटी के स्वरूप, संचालन समय और सुरक्षा पर खाका तैयार करेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: दुर्लभ कश्यप की जगह ले रहा था सलमान लाला, एक झटके में सबकुछ खत्म
विज्ञापन


इस तरह होगी समिति की संरचना
महापौर ने बताया कि समिति में 3 सदस्य सोना-चांदी व्यापारियों से, 3 चौपाटी व्यापारियों से और 3 सदस्य निगम अधिकारियों व एमआईसी सदस्यों से होंगे। महापौर स्वयं भी समिति में शामिल रहेंगे। समिति का मुख्य उद्देश्य सराफा चौपाटी को उसके पारंपरिक स्वरूप और धरोहर महत्व के साथ संरक्षित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारंपरिक स्वरूप में लौटेगी चौपाटी
बैठक में तय किया गया कि श्राद्ध पक्ष के बाद सराफा चौपाटी में केवल पारंपरिक दुकानें लगेंगी। महापौर ने कहा कि सराफा चौपाटी इंदौर की पहचान है और इसे सुरक्षित, सुंदर और अनुशासित रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर संवाद और समन्वय का प्रतीक है और व्यापारी वर्ग के सहयोग से चौपाटी को नए रूप में संवारकर पेश किया जाएगा।

व्यापारियों ने यह सुझाव दिए
बैठक में इंदौर चांदी-सोना-जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकुम सोनी ने कई सुझाव रखे।
* चौपाटी रात 10 बजे के बाद ही लगे।
* फायर सेफ्टी की पर्याप्त व्यवस्था हो।
* चाइनीज फूड की दुकानों को हटाया जाए।
* सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गैस सिलेंडर का उपयोग बंद किया जाए।
व्यापारियों ने यह भी कहा कि चौपाटी का संचालन समय सोना-चांदी व्यापार के समय के अनुरूप तय किया जाए।

निर्णय और नियम
बैठक में तय हुआ कि श्राद्ध पक्ष के बाद कमेटी अंतिम नियम बनाएगी। चौपाटी वालों को रात 10 बजे से पहले अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही शहर के अन्य बाजारों की तरह सराफा बाजार भी रात 10 बजे तक खुला रहेगा, जिससे ग्राहकों को असुविधा ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed