फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Road Safety Committee Chairman says issuing challans is not the solution; raise public awareness.

Indore News: सड़क सुरक्षा समिति अध्यक्ष ने कहा- चालान काटना समाधान नहीं, लोगों को जागरुक करें

Tue, 30 Jun 2026 08:17 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 30 Jun 2026 08:17 PM IST
सार

इंदौर में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गठित कोर्ट की कमेटी ने ब्लैक स्पॉट खत्म करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को जन आंदोलन बनाने तथा ट्रैफिक नियमों के प्रभावी पालन पर जोर दिया।

विज्ञापन
Indore News: Road Safety Committee Chairman says issuing challans is not the solution; raise public awareness.
ट्रैफिक सुधार के लिए कोर्ट द्वारा गठित कमेटी की बैठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहर के ट्रैफिक सुधार के लिए कोर्ट द्वारा गठित कमेटी की बैठक मंगलवार को इंदौर में हुई। कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस मनोहर सप्रे ने कहा कि शहर में हादसों को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट खत्म करना जरूरी है। हेलमेट और सीट बेल्ट जीवन की रक्षा करते हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक करें, ताकि यह जन आंदोलन का रूप ले सके और ऐसा माहौल बने। चालान काटना ही समस्या का समाधान नहीं है।

विज्ञापन

 

इस कमेटी का गठन सड़क हादसों में कमी लाने और ट्रैफिक को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए किया गया है। पहले कमेटी के सदस्य शहर की सड़कों का दौरा भी कर चुके हैं। मंगलवार को कमेटी की बैठक हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी चालानी कार्रवाई होनी चाहिए। हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन

 

कमेटी के सदस्यों ने कहा कि सड़कों की ट्रैफिक इंजीनियरिंग, नियमित तौर पर उनकी मरम्मत और गड्ढों को भरने पर भी ध्यान देना होगा। ये भी हादसों की वजह बनते हैं।बैठक में कहा गया कि शहर की किन सड़कों पर कितने गड्ढे हैं, इसका भी नियमित सर्वे होना चाहिए और उन्हें भरने में अधिकारियों को तत्परता दिखानी चाहिए। सड़कों के गड्ढे भी ब्लैक स्पॉट की वजह बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि शहर के प्रमुख ब्लैक स्पॉट खत्म किए गए हैं। इसके कारण हादसों में भी कमी आई है। कुछ ब्लैक स्पॉटों को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है और अब वहां कोई घटना नहीं हुई है।जस्टिस सप्रे ने कहा कि जिस तरह इंदौर ने स्वच्छता में अपनी पहचान बनाई है, उसी तरह ट्रैफिक नियमों के पालन में भी इंदौर आगे रहे। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed