फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Rising Temperatures in Indore Set New Records, 38.8°C Mark Crossed

Indore News: इंदौर में बढ़ती गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए तापमान के नए आंकड़े

Sun, 06 Apr 2025 09:34 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 06 Apr 2025 09:34 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में लगातार बढ़ती गर्मी ने इस साल नया रिकॉर्ड बना दिया है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ दिनों तक शहर में तापमान 40-41 डिग्री तक रह सकता है।

विज्ञापन
Indore News: Rising Temperatures in Indore Set New Records, 38.8°C Mark Crossed
उफ्फ ये गर्मी! फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर में गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को सीजन और इस साल का पहला दिन था जब दिन का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। इस तापमान के साथ ही शनिवार का दिन इस साल का सबसे गर्म दिन बन गया। वहीं रविवार को पारा एक डिग्री और उछल गया और 39.8 पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने कल से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। यह स्थिति अगले पांच दिनों तक बनी रहेगी, जिससे शहर में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


विमानतल स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री था, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक था और शुक्रवार के तापमान से 1.4 डिग्री ज्यादा था। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था और शुक्रवार रात की तुलना में 1.8 डिग्री ज्यादा था। इससे पहले इस साल का सबसे उच्च तापमान 26 मार्च को 38.2 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि, यह तापमान अप्रैल के पिछले 10 सालों के तापमान से कम था। 
विज्ञापन


हवाओं का रुख और तापमान में बढ़ोतरी
कल हवाओं का रुख पश्चिमी था, जिसकी रफ्तार 17 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, हवाओं का रुख उत्तरी से पश्चिमी होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इस बदलाव के कारण, तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है, जिससे गर्मी और अधिक महसूस हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आज से गर्मी का प्रभाव और बढ़ेगा। तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है और यह 41 डिग्री तक जा सकता है। अगले चार से पांच दिनों तक तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच ही रह सकता है। वहीं, रात का तापमान भी बढ़ेगा और यह 25 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि, शुक्रवार से तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे शहर को तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed