फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Rat gnaws at the nose of an elderly passenger traveling from Chandigarh to Indore; he was taken t

Indore News: चंड़ीगढ़ से इंदौर आ रहे बुजुर्ग यात्री की ट्रेन में चूहे ने नाक कुतरी, पहुंचे अस्पताल

Mon, 24 Aug 2026 02:54 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 24 Aug 2026 02:54 PM IST
सार

ट्रेनों में सफाई व्यवस्था के दावों के बीच चूहों का आतंक यात्रियों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। इंदौर आ रही ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में चंडीगढ़ से यात्रा कर रहे 78 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी की नींद उस वक्त खुली, जब चूहे ने उनकी नाक कुतर दी।

विज्ञापन
Indore News: Rat gnaws at the nose of an elderly passenger traveling from Chandigarh to Indore; he was taken t
चूहे ने सोते हुए यात्री की नाक कुतरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चूहों का आतंक अब रेलवे स्टेशनों के साथ रेलगाड़ियों तक पहुंच चुका है और वे यात्रियों के लिए जानलेवा भी साबित हो रहे हैं। चंडीगढ़ से ट्रेन में सवार हुए एक यात्री की नाक उस वक्त चूहे ने कुतर दी, जब वे सो रहे थे। नाक से खून बहता देख परिजन चौंक गए, लेकिन कोच में चूहे की मौजूदगी ने बता दिया कि यह काम उसका है।

विज्ञापन




इंदौर आने के बाद यात्री अस्पताल पहुंचे और इलाज कराया। इस घटना ने एक बार फिर ट्रेनों की सफाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई बार ट्रेनों में यात्री खाने का सामान ले जाते हैं तो चूहे यात्री थैलियां भी कुतर देते हैं।इंदौर आ रही ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में चंडीगढ़ से इंदौर यात्रा कर रहे 78 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी एचपी करन जब रात करीब साढ़े 10 बजे कोच में सो रहे थे, तभी चूहे ने उनकी नाक कुतर दी। दर्द और खून निकलने से उनकी नींद खुली। परिजनों के मुताबिक, कोच में चूहों और गंदगी की शिकायत पहले की गई थी। इंदौर पहुंचने पर बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां रेबीज से बचाव के लिए इंजेक्शन लगाया गया।
विज्ञापन

 

ट्रेनों में नहीं होता पेस्ट कंट्रोल

ट्रेनों में सफाई के दावे तो रेलवे के अधिकारी करते रहते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि ट्रेनों में पेस्ट कंट्रोल नहीं होता। कॉकरोच और चूहे कई बार ट्रेनों में दिखाई देते हैं। ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्री भोजन भी करते हैं और जूठन कोच की फर्श पर रहती है। इस कारण चूहों को आसानी से भोजन मिल जाता है। स्टेशनों पर ट्रेन जब सफाई के लिए जाती है तो चूहे कई बार ट्रेनों में चढ़ जाते हैं और उसे ही अपना घर बना लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed