फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-rare-medicinal-plants-initiative-begins

Indore News: घर की छत पर उगेंगे दुर्लभ पेड़! इंदौर में शुरू हुआ अनोखा हरियाली मिशन

Fri, 09 May 2025 07:51 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 09 May 2025 07:51 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में दुर्लभ वनस्पतियों को संरक्षित करने की अनोखी पहल शुरू हुई है, जिसमें होलकर कॉलेज के युवाओं के साथ मिलकर 58 प्रकार की औषधीय और पर्यावरण हितैषी प्रजातियों को दोबारा उगाने का मिशन शुरू किया गया है। 

विज्ञापन
indore-news-rare-medicinal-plants-initiative-begins
पौधे

विस्तार

इंदौर से एक अनोखी और सराहनीय पहल की शुरुआत हुई है, जिसका उद्देश्य तेजी से विलुप्त हो रही दुर्लभ प्रजातियों के पेड़-पौधों और जड़ी-बूटियों को फिर से संरक्षित और विकसित करना है। इस नवाचार की अगुवाई इंदौर वन विभाग और पर्यावरण वानिकी विभाग कर रहे हैं। इंदौर सहित मध्यप्रदेश की 58 दुर्लभ प्रजातियों को फिर से तैयार करने की इस मुहिम में होलकर कॉलेज के युवा विद्यार्थियों को भी जोड़ा गया है, ताकि नई पीढ़ी इन वनस्पतियों के महत्व को समझ सके और संरक्षण में सहभागी बन सके।

विज्ञापन


Indore: नाम पूछकर दो युवकों को किया घायल, पुलिस ने हिन्दूवादी नेता के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया
विज्ञापन


29 पेड़, 14 जड़ी-बूटियाँ और 11 बेलें होंगी संरक्षित
वन परिक्षेत्र अधिकारी कौशाम्बी झा के अनुसार, इंदौर समेत मध्यप्रदेश में लुप्त हो रही दुर्लभ प्रजातियों में 29 प्रकार के पेड़, 14 किस्म की जड़ी-बूटियाँ, 4 प्रकार की झाड़ीनुमा वनस्पतियाँ और 11 प्रकार की औषधीय बेलों को शामिल किया गया है। ये सभी प्रजातियाँ न सिर्फ मानव जीवन और आयुर्वेदिक चिकित्सा में उपयोगी हैं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन में भी अहम भूमिका निभाती हैं। आधुनिक जीवनशैली, समय के बदलाव और जागरूकता की कमी के कारण यह बेशकीमती जैविक विरासत धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर की छत और बगीचे बनेंगे हरियाली के केंद्र
इस परियोजना के अंतर्गत लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे इन दुर्लभ वनस्पतियों को अपने घरों, छतों के गमलों या बगीचों में लगाएं। इससे न केवल इन प्रजातियों का संरक्षण संभव होगा, बल्कि आसपास का वातावरण भी हरियाली से भर जाएगा। पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है। खास बात यह है कि इस अभियान के जरिए युवाओं को न केवल पौधों की विशेषताओं से अवगत कराया जा रहा है, बल्कि उन्हें व्यावहारिक रूप से संरक्षण कार्यों में जोड़ा भी जा रहा है।

गरुण, बीजा, मेदा जैसी दुर्लभ वनस्पतियाँ बनेंगी फिर से जीवित
पुनः संरक्षित की जाने वाली दुर्लभ प्रजातियों में गरुण, बीजा, मेदा, दहिमन, सोनपाठा, कुल्लू धवा, गोंदी, पाकर, सलई, अचार, गधा पलाश, निर्मली, अंजन, मोरखा, कुम्भी तिन्सा, हल्दू, भिलमा, कुसुम और खटाम्बा जैसी वनस्पतियाँ शामिल हैं। ये प्रजातियाँ न केवल औषधीय गुणों से भरपूर हैं बल्कि वायुमंडल को भी शुद्ध करने में सहायक होती हैं। मुख्य वन संरक्षक पीएन मिश्रा और डीएफओ प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में यह अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में इंदौर और मध्यप्रदेश के पर्यावरण को नई संजीवनी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed