फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Police Crackdown on Pubs and Bars Ahead of New Year, Multiple Outlets Sealed for Violating Rules

Indore News: देर रात पार्टी करने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने कई पबों पर छापा मारा, युवक युवतियों को पकड़ा

Sat, 27 Dec 2025 09:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 27 Dec 2025 09:21 PM IST
सार

Indore News: नए साल से पहले इंदौर पुलिस ने देर रात तक चलने वाले पब और बार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान पाया कि कई जगहों पर ग्राहकों को केबिन में छिपाकर और बाहर से ताला लगाकर पार्टी की जा रही थी।
 

विज्ञापन
Indore News Police Crackdown on Pubs and Bars Ahead of New Year, Multiple Outlets Sealed for Violating Rules
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर पुलिस ने नए साल के जश्न से पहले शहर में नियम तोड़ने वाले पब और बार संचालकों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। शहर के तीन अलग-अलग इलाकों में देर रात तक संचालित हो रहे पबों पर छापामार कार्रवाई कर उन्हें सील कर दिया गया है। पुलिस की इस सक्रियता से नियम तोड़ने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: 14 साल बाद व्यापमं घोटाले में 12 को जेल, कोर्ट ने सुनाई 5-5 साल की सजा
विज्ञापन


केबिन में छिपाए गए थे ग्राहक
भवरकुआ थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि तय समय सीमा समाप्त होने के बाद भी पब संचालित किया जा रहा है। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो कार्रवाई से बचने के लिए पब संचालक ने ग्राहकों को अंदर बने केबिनों में छिपा दिया था। हालांकि, गहन तलाशी के बाद पुलिस ने सभी को बाहर निकाला और संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर से ताला और अंदर चल रही थी पार्टी
विजय नगर इलाके में भी पुलिस ने इसी तरह की चालाकी पकड़ी। यहाँ पब को बाहर से बंद कर दिया गया था ताकि ऐसा लगे कि वह बंद हो चुका है, लेकिन अंदर तेज आवाज में गानों के साथ पार्टी जारी थी। पुलिस ने गानों की आवाज सुनकर पब खुलवाया और वहां मौजूद भारी भीड़ को बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर ही पब को सील करने की प्रक्रिया शुरू की।

कोलाहल अधिनियम के तहत एफआईआर
लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक ओपन पब पर तेज संगीत बजाकर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। थाना प्रभारी ने जब वहां मौजूद लोगों से समय पूछा, तो उन्होंने रात के 11 बजे होने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने कोलाहल अधिनियम का उल्लंघन करने पर दो पबों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संचालकों को पहले ही बैठक में सख्त निर्देश दिए गए थे, जिनका उल्लंघन करने पर अब कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed