फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news police action in night election 2024

Indore News: सड़क पर उतरे पुलिस अधिकारी, एक ही रात में 506 अपराधियों को पकड़ा

Sun, 07 Apr 2024 11:45 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 07 Apr 2024 11:45 AM IST
सार

पुलिस की गश्त में कई इनामी बदमाशों को भी पकड़ा गया। रात से लेकर सुबह तक कार्रवाई चलती रही। 
 

विज्ञापन
indore news police action in night election 2024
देर रात सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गश्त पर निकले। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर पुलिस ने शनिवार देर रात कॉम्बिंग गश्त कर 866 बदमाशों को चेक किया। इसमें से 506 पर कार्रवाई की गई। इनमें गुंडे, बदमाश एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्व शामिल थे। इसके साथ शनिवार को 513 से ज्यादा वारंटों को तामील कराया गया जिसमें लंबे समय से फरार समंस भी तामील किए गए। इनमें 01-फरारी,  143-स्थाई, 149-गिरफ्तारी और 220 जमानती वारंट शामिल थे। पुलिस कमिश्नर इंदौर राकेश गुप्ता के निर्देश पर शहर के चारों जोन के डीसीपी के नेतृत्व में देर रात से सुबह तक इंदौर के सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई। इस दौरान टीम में हर जगह संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारी भी शामिल रहे। 
विज्ञापन


अवैध शराब, नशे में ड्राइविंग और हथियार रखने के मामले मिले
अवैध शराब के 06 प्रकरण तथा अवैध हथियार के साथ घूमते हुए मिलने पर 07 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। अवैध मादक पदार्थों का सेवन करने वाले 01 प्रकरण एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के 03 प्रकरण पंजीबद्ध कर असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 53 लोगों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई। 
विज्ञापन


तीन हजार का इनामी भी धराया
इंदौर के अपराधिक प्रवृत्ति के गुंडे/बदमाशों, नकबजनों एवं निगरानीशुदा बदमाशों सहित कई चाकूबाजों, ड्रग पैडलर और जिलाबदर बदमाशों सहित करीब 140 से ज्यादा गुंडे/बदमाशों को भी चेक किया गया। थाना भंवरकुआं द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार तीन हजार के इनामी बदमाश को भी गिरफ्त में लिया गया। पुलिस ने अपराधियों को पकड़कर डोजियर भरवाकर अपराध नहीं करने की हिदायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed