फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: रीढ़ की हड्डी टूटने के बाद भी 14,400 फीट पर फहराया तिरंगा, अब मिला 'नेशनल अवॉर्ड'

Sat, 08 Nov 2025 12:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 08 Nov 2025 12:20 PM IST
सार

Indore News: अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट पूजा गर्ग (अग्रवाल) को भारत सरकार द्वारा 'श्रेष्ठ दिव्यांगजन' श्रेणी में "राष्ट्रीय पुरस्कार 2025" के लिए चुना गया है। 2010 में गंभीर दुर्घटना और कैंसर को मात देकर उन्होंने पैरा कैनो में अंतरराष्ट्रीय पदक जीते। 

विज्ञापन
indore news para-athlete Pooja Garg (Agrawal) selected for National Award 2025
पूजा गर्ग - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर सहित पूरे मध्यप्रदेश के लिए यह एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है। शहर की बेटी और अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट कु. पूजा गर्ग (अग्रवाल) का चयन भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा घोषित प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय पुरस्कार 2025” के लिए किया गया है। उन्हें यह सम्मान “श्रेष्ठ दिव्यांगजन (Locomotor Disability)” श्रेणी में उनके असाधारण योगदान और दृढ़ संकल्प के लिए प्रदान किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिसंबर 2025 में नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रदान किया जाएगा।


यह भी पढ़ें...
Indore News: रतलाम से रेस्क्यू हुआ दुर्लभ पैंगोलिन अब रालामंडल में सुरक्षित, तस्करी की आशंका पर 24 घंटे निगरान
indore news para-athlete Pooja Garg (Agrawal) selected for National Award 2025
साहस और संघर्ष की मिसाल
पूजा गर्ग की जीवन यात्रा साहस, संघर्ष और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का प्रतीक है। साल 2010 में एक गंभीर दुर्घटना में उनकी रीढ़ की हड्डी (स्पाइनल कॉर्ड) में गंभीर चोट आई थी। इसके बावजूद उन्होंने जीवन से हार नहीं मानी। एक के बाद एक 13 कठिन सर्जरियों और लंबे पुनर्वास के बाद उन्होंने न केवल सामान्य जीवन की ओर वापसी की, बल्कि इस दौरान उन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी मात दी।

अंतरराष्ट्रीय पटल पर बढ़ाया देश का मान
पूजा गर्ग आज भारत की एक जानी-मानी अंतरराष्ट्रीय पैरा कैनो खिलाड़ी हैं। उन्होंने एशियन पैरा कैनो चैंपियनशिप 2025 (थाईलैंड) में दो कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। यही नहीं, 2024 में उन्होंने 14,400 फीट ऊंचे नाथुला पास (सिक्किम) पर मोटरबाइक से पहुंचकर भारतीय तिरंगा लहराया था। उनकी इस असाधारण उपलब्धि के लिए उनका नाम “वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स-लंदन” में भी दर्ज किया गया।

खेल के साथ-साथ समाज सेवा में भी सक्रिय
खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ-साथ पूजा एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह अपनी संस्था “पंखों की उड़ान चैरिटेबल फाउंडेशन” का संचालन करती हैं। इस संस्था के माध्यम से वे देशभर में गुड टच–बैड टच, आत्मरक्षा, कैंसर जागरूकता और खेल प्रेरणा अभियानों का संचालन कर रही हैं। इन अभियानों से हजारों बच्चों और युवाओं में आत्मविश्वास और जागरूकता का संचार हुआ है। इसके अतिरिक्त, पूजा को जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए सुगम मतदान सुनिश्चित करने के लिए गठित “डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग कमेटी ऑन एक्सेसिबल इलेक्शन” की सदस्य के रूप में भी नामांकित किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed