फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news: rescued pangolin from ratlam kept under 24-hour watch at ralamandal sanctuary, tourists banned

Indore News: रतलाम से रेस्क्यू हुआ दुर्लभ पैंगोलिन अब रालामंडल में सुरक्षित, तस्करी की आशंका पर 24 घंटे निगरान

Sat, 08 Nov 2025 08:00 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 08 Nov 2025 08:00 AM IST
सार

Indore News: रतलाम से रेस्क्यू किए गए दुर्लभ प्रजाति के पैंगोलिन को इंदौर के रालामंडल अभयारण्य में सुरक्षित रखा गया है। तस्करी की आशंका के चलते वन विभाग ने यहां 24 घंटे की विशेष निगरानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
indore news: rescued pangolin from ratlam kept under 24-hour watch at ralamandal sanctuary, tourists banned
पैंगोलिन - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में करीब 15 दिन पहले रतलाम से रेस्क्यू किए गए दुर्लभ प्रजाति के पैंगोलिन को अब रालामंडल अभयारण्य में सुरक्षित रखा गया है। वन विभाग ने इसकी सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी व्यवस्था की है। तस्करी की आशंका को देखते हुए पैंगोलिन के ठिकाने पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। वनकर्मी रोजाना एक से दो बार गश्त कर उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। जिस स्थान पर यह पैंगोलिन रखा गया है, वहां पर्यटकों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है। जानकारी के अनुसार, फिलहाल इंदौर चिड़ियाघर में कोई पैंगोलिन मौजूद नहीं है।
विज्ञापन


दवाइयां बनाने के लिए होती है पैंगोलिन की तस्करी
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चीन और वियतनाम जैसे देशों में पैंगोलिन की तस्करी बड़े पैमाने पर की जाती है। इस जीव के शल्क (स्केल्स) का उपयोग पारंपरिक दवाइयां बनाने में किया जाता है। इसी कारण इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अत्यंत संरक्षित श्रेणी में रखा गया है। इंदौर वन विभाग ने तस्करी की आशंका को देखते हुए इसे सुरक्षित क्षेत्र में रखा है। किसी भी पर्यटक या बाहरी व्यक्ति को उस क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं दी गई है, जहां पैंगोलिन को छोड़ा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: बाइक पर आया हार्ट अटैक, दवा बाजार में युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


रतलाम में कॉलोनी से मिला था पैंगोलिन, सूचना पर हुई कार्रवाई
वन विभाग के अनुसार, रतलाम की एक कॉलोनी में यह पैंगोलिन घूमता हुआ मिला था। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के बाद इसे रालामंडल अभयारण्य में छोड़ने का निर्णय लिया गया। 23 अक्टूबर को वनकर्मी पैंगोलिन को लेकर रतलाम से इंदौर पहुंचे और इसे निर्धारित क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ा गया।

प्राकृतिक माहौल में मिल रहा अनुकूल वातावरण, स्टाफ कर रहा निगरानी
इंदौर वनमंडल के अधिकारियों ने बताया कि रालामंडल अभयारण्य लगभग 234 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है, जहां पर्याप्त पानी और चीटियों की उपलब्धता है। इससे पैंगोलिन को भोजन के लिए अलग व्यवस्था की आवश्यकता नहीं है। रेंजर योगेश यादव ने बताया कि गश्त के दौरान स्टाफ उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए है। उसे ऐसे क्षेत्र में छोड़ा गया है, जहां पर्याप्त नमी और उसका पसंदीदा भोजन  चीटियां आसानी से मिल सकें। विभाग का कहना है कि पैंगोलिन पूरी तरह सुरक्षित है और उस पर लगातार निगरानी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed