फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Out-of-control tanker rams into five vehicles on Indore's Patel Bridge; driver flees the scene.

Indore News:इंदौर के पटेल ब्रिज पर बेकाबू टैंकर ने पांच वाहनों को मारी टक्कर,मौके से भागा चालक

Thu, 11 Jun 2026 04:09 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 11 Jun 2026 04:09 PM IST
सार

इंदौर के पटेल ब्रिज पर पानी के एक टैंकर ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी, हालांकि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन बड़ा हादसा टल गया,क्योकि ब्रिज पर दिन के समय काफी ट्रैफिक रहता है और टक्कर ब्रिज किनारे खड़े वाहनों को मारी गई। 

विज्ञापन
Indore News: Out-of-control tanker rams into five vehicles on Indore's Patel Bridge; driver flees the scene.
बेकाबू टैंकर ने पांच वाहनों को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के व्यस्त पटेल ब्रिज पर गुरुवार दोपहर पानी बांट रहे नगर निगम का टैंकर बेकाबू हो गया और उसने तीन कार और दो बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद भी टैंकर नहीं रुका और वह ब्रिज के फुटपाथ पर चढ़ते हुए रेलिंग से जा टकराया।

विज्ञापन



हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। जिन गाड़ियों को टैंकर ने अपना शिकार बनाया वह ब्रिज के किनारे पर खड़ी थी। जिस हिस्से में यह हादसा हुआ वह ब्रिज के ढलान वाला क्षेत्र है।संभवतः गाड़ी का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हो सकता है। टक्कर के बाद चालक टैंकर की चाबी लेकर भाग गया। इस कारण जवाहर मार्ग पर यातायात भी बाधित हुआ। मौके पर पुलिसकर्मियों ने जाकर ट्रैफिक खुलवाया और ट्रक को वहां से हटवाया।

विज्ञापन

 

टैंकर चालक के पकड़े जाने के बाद ही पता चल पाएगा कि टक्कर की असली वजह क्या थी। इंदौर के व्यस्त मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है लेकिन जल संकट के कारण पानी बांट रहे निगम के टैंकर को छूट है। शहर में नगर निगम द्वारा किराए पर लिए गए 500 से ज्यादा टैंकर पानी बांट रहे है। घटना के बाद एक आक्रोशित युवक ने टैंकर के कांच फोड़ दिए। बाद में उसे पुलिसकर्मियों ने समझा कर रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ब्रिज पर ही पार्क होते है वाहन

पटेल ब्रिज के समीप सियागंज क्षेत्र है, जहां वाहनों के पार्क होने की जगह नहीं है। इस कारण अक्सर ब्रिज पर लोग वाहन पार्क कर देते है। इस कारण अक्सर हादसे का अंदेशा बना रहता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed