फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: NOTA vs BJP in Indore, less interest among voters, fear of reduced turnout

Indore News: इंदौर में नोटा वर्सेस भाजपा, वोटरों में रुचि भी कम, मतदान कम होने की आशंका

Sun, 12 May 2024 07:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 12 May 2024 07:13 PM IST
सार

इंदौर मेें आठ लोकसभा चुनाव में वर्ष 1991 में ही 48.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। उसके बाद कभी भी 50 प्रतिशत से कम मतदान नहीं हुुआ। आठ चुनावों में सबसे ज्यादा वोटिंग पिछले लोकसभा चुनाव में हुई। तब 69.32 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

विज्ञापन
Indore News: NOTA vs BJP in Indore, less interest among voters, fear of reduced turnout
इंदौर में नोटा वर्सेस भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छता और स्वाद मेें अपनी अलग पहचान रखने वाले इंदौर में इस बार इस बार लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का स्वाद फिका है। कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम द्वारा नाम वापस लेने के बाद इंदौर मेें चुनाव औपचारिकता भर रह गया है। कांग्रेस ने नोटा का प्रचार कर इंदौर में भाजपा वर्सेस नोटा का माहौल बनाने की कोशिश की।

विज्ञापन

अब देखना है कि इंदौर में सबसे ज्यादा नोटा को वोट देने का रिकार्ड बनता है, या प्रदेश में सबसे बड़ी भाजपा उम्मीदवार की जीत का। चुनाव नीरस होन के कारण इस बार इंदौर में पूर्व के चुनावों की तुलना में मतदान कम होने की आशंका जताई जा रही है। वैसे इंदौर में लोकसभा चुनाव में मतदान हमेशा 50 प्रतिशत से ज्यादा रहा है। चुनावी मैदान से कांग्रेस के बाहर होने के कारण प्रचार भी जोर नहीं पकड़ पाया।

विज्ञापन

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पहला और आखिरी रोड शो व आमसभा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में ली। भाजपा के कार्यकर्ता भी ‘जीत रहे है तो फिर मेहनत क्यों’ के अनमनेे भाव के साथ बैठकों में जा रहे है। भीतर से उनका भी उत्साह चुनाव के लिए नहीं बचा। यही स्थिति इंदौर के वोटरों के साथ भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर में हमेशा 50 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

इंदौर मेें वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 69.32 प्रतिशत मतदान हुआ था। इंदौरवासी मतदान मेें हमेेशा आगे रहे हैै। वर्ष 2004 के चुनाव में प्रदेश में सिर्फ 48.9 प्रतिशत वोटिंग हुआ था, तब इंदौर में 50.9 प्रतिशत मतदान हुआ था।



इंदौर मेें आठ लोकसभा चुनाव में वर्ष 1991 में ही 48.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। उसके बाद कभी भी 50 प्रतिशत से कम मतदान नहीं हुुआ। आठ चुनावों में सबसे ज्यादा वोटिंग पिछले लोकसभा चुनाव में हुई। तब 69.32 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव मेें भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी की पांच लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हुई थी। पिछली बार इंदौर में 5 हजार से ज्यादा नोटा मेें वोट गए थे। इस बार कांग्रेस के परंपरागत वोटर का झुकाव नोटा की तरफ भी हो सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed