फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: No Rain in July Yet, Temperature Rises, Showers Expected Soon

Indore News: जुलाई के 13 दिन में एक इंच पानी भी नहीं गिरा, सावन में गर्मी से परेशान लोग

Sun, 13 Jul 2025 12:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया उमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
उमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 13 Jul 2025 12:11 PM IST
सार

Indore News: जुलाई की शुरुआत से अब तक इंदौर में एक इंच भी बारिश नहीं हुई है, जिससे शहरवासी गर्मी और सूखे मौसम से परेशान हैं।

विज्ञापन
Indore news: No Rain in July Yet, Temperature Rises, Showers Expected Soon
सावन में इंदौर की सड़कों पर उड़ रही धूल। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में जुलाई माह अब तक मौसम की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। बीते 13 दिनों में शहर में एक इंच भी बारिश दर्ज नहीं की गई है। वही सीजन में अभी तक सिर्फ 6 इंच बारिश ही हुई है, जो औसत से 28 फीसदी कम है। इसके विपरीत, हर दिन तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को दिन का पारा 31.6 डिग्री रहा जो शनिवार से 1.7 डिग्री अधिक था वहीं रात का पारा 23.6 डिग्री रहा। इससे पहले शनिवार को दिन का पारा 29.2 पर रहा जो शुक्रवार से कम जरूर रहा क्योंकि ठंडी हवाएं चलती रही। वहीं रात का पारा 24.2 पर रहा जो शुक्रवार से समान ही रहा। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। यह जुलाई माह का अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा, जो गर्मी का अहसास कराता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: लव जिहाद फंडिंग, पार्षद कादरी की तलाश में दिल्ली से कश्मीर पहुंची पुलिस
विज्ञापन


मौसम साफ, उमस पड़ने लगी
रविवार की सुबह से आसमान साफ रहा, हालांकि दिन के दौरान कुछ समय के लिए बादल भी छाए। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में एक नया मौसमी सिस्टम बन सकता है, जिससे इंदौर में अच्छी बारिश की उम्मीद की जा रही है। इस बार जुलाई की शुरुआत बेहद कमजोर रही है। अब तक जुलाई में सबसे अधिक 6.1 मिमी बारिश 6 जुलाई को दर्ज की गई है, जबकि बाकी के 11 दिन बेहद शुष्क रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोज सुबह एक जैसा रहता है मौसम
इन दिनों इंदौर में हर सुबह एक जैसे हालात नजर आते हैं। हल्की ठंडक के साथ साफ आसमान और हल्के बादल। बीते दो दिनों से शहर में रिमझिम फुहारें भी नहीं हुई हैं, जिससे उमस तो कम रही, लेकिन ठंडक का असर नहीं दिखा। इस मानसून सीजन में अब तक कुल 154.7 मिमी यानी लगभग 6 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य आंकड़ों से काफी कम मानी जा रही है।

सावन से उम्मीद, झमाझम बारिश बढ़ा सकती है जलस्तर
सावन माह की शुरुआत के साथ ही लोगों को झमाझम बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले नए सिस्टम से इंदौर सहित पूरे संभाग में अच्छी वर्षा हो सकती है। अभी महीने के 18 दिन शेष हैं, ऐसे में यदि तेज बारिश होती है तो शहर के जलाशयों, तालाबों और कुओं का जलस्तर बढ़ने की पूरी संभावना है। फिलहाल, शहरवासी आसमान की ओर निगाहें टिकाए हुए हैं, इंतजार है तो सिर्फ राहत की बारिश का।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed