फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: New COVID-19 Case Detected with Omicron Sub-Lineages XFG and LF.7.9 Confirmed

Indore News: कोरोना की फिर दस्तक! इंदौर में नया मरीज, ओमिक्रॉन के दो नए वेरिएंट मिले

Wed, 04 Jun 2025 02:51 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 04 Jun 2025 02:51 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में मंगलवार को एक 62 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री अहमदाबाद की रही। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है और फिलहाल उनकी हालत सामान्य है।

विज्ञापन
Indore News: New COVID-19 Case Detected with Omicron Sub-Lineages XFG and LF.7.9 Confirmed
कोरोना - फोटो : Freepik.com

विस्तार

इंदौर में कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। 62 वर्षीय बुजुर्ग मरीज की अहमदाबाद की ट्रैवल हिस्ट्री पाई गई है। मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी (CMHO) के अनुसार मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है और उसकी स्थिति अभी सामान्य है। इसके साथ ही इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 24 हो गई है, जिनमें से सात मरीज बाहर के हैं और वर्तमान में सात एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन


Indore: आईपीएल फायनल जीता बेंगलुरु, इंदौरी कप्तान रजत ने बढ़ाया शहर का मान, मना जश्न

विज्ञापन

जीनोम सीक्वेंसिंग में सामने आईं ओमिक्रॉन की नई सब-लाइनिज
मध्यप्रदेश में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट की दो नई सब-लाइनिज की पुष्टि हुई है। यह जानकारी पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) में कराई गई जीनोम सीक्वेंसिंग से मिली है। इंदौर के सात कोविड पॉजिटिव मरीजों के Whole Genome Sequencing (WGS) की रिपोर्ट में दो सब लाइनिज XFG और LF.7.9 का पता चला है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज, इंदौर को हाल ही में प्राप्त रिपोर्ट में बताया गया है कि सात सैंपलों में से पांच में XFG और दो में LF.7.9 की पहचान हुई है। ये दोनों वेरिएंट ओमिक्रॉन (BA.2 जैसे) से संबंधित हैं और वर्तमान में सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी मरीजों को हल्के लक्षण, ट्रैवल हिस्ट्री भी पाई गई
अब तक इंदौर में सामने आए सभी कोरोना संक्रमितों में केवल सामान्य सर्दी और खांसी जैसे हल्के लक्षण पाए गए हैं। इन सभी मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भोपाल भेजे गए हैं। मरीजों ने लक्षण दिखने पर प्राइवेट लैब में जांच कराई थी। जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इन संक्रमितों में से कई की ट्रैवल हिस्ट्री गुजरात, महाराष्ट्र और केरल जैसे राज्यों की मिली है, जिससे संक्रमण के स्रोत की जानकारी भी मिल रही है।

डॉक्टरों की सलाह: सावधानी जरूरी, घबराने की जरूरत नहीं
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि पुणे से आई रिपोर्ट में BA.2 ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हुई है, जो कि सामान्य वायरस है और अधिक घातक नहीं है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीपी पांडे ने भी कहा कि कोविड वेरिएंट हर साल बदल रहे हैं लेकिन वर्तमान वेरिएंट घातक नहीं हैं। अधिकतर मरीज घर पर ही स्वस्थ हो रहे हैं। हालांकि, जिन लोगों को डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां हैं, उन्हें विशेष सावधानी बरतने और समय पर इलाज कराने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed