फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Bangalore won the IPL final, Indore captain Rajat increased the pride of the city, celebrated

Indore: आईपीएल फायनल जीता बेंगलुरु, इंदौरी कप्तान रजत ने बढ़ाया शहर का मान, मना जश्न

Wed, 04 Jun 2025 08:58 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 04 Jun 2025 08:58 AM IST
सार

शहर में भी कई इलाकों में फायनल मैच बेंगलुरु के जीतने के बाद आतिश्बाजी का दौर चल पड़ा। राजवाड़ा पर भी रजत-रजत के नारे लगने लगे। करीब एक घंटे तक जश्न का माहौल राजवाड़ा पर रहा। इसके अलावा भंवरकुआ क्षेत्र में भी जीत का जश्न मना।

विज्ञापन
Indore: Bangalore won the IPL final, Indore captain Rajat increased the pride of the city, celebrated
जीत का जश्न मना राजवााड़ा पर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल के फायनल मुकाबले में आरबीसी ने जीत दर्ज कराई। इस टीम के कप्तान इंदौर के रजत पाटीदार है। इस कारण जीत का मजा इंदौरवासियों के लिए दोगुना हो गया। फायनल मुकाबला जीतते ही क्रिकेटप्रेमी राजवाड़ा पहुंचे और आतिशबाजी की और ढोलकों की थाप पर खूब नाचे। राजवाड़ा पर एक बार फिर देशभक्ति का रंग देखने को मिला। रजत के परिवार वालों ने भी जीत का जश्न मनाया। घर आए लोगों का परिजनों ने मुंह भी मीठा कराया। उनका कहना था कि रजत ने इस जीत के साथ देश और इंदौर का मान बढ़ाया

विज्ञापन

 

 

शहर में भी कई इलाकों में फायनल मैच बेंगलुरु के जीतने के बाद आतिश्बाजी का दौर चल पड़ा। राजवाड़ा पर भी रजत-रजत के नारे लगने लगे। करीब एक घंटे तक जश्न का माहौल राजवाड़ा पर रहा। इसके अलावा भंवरकुआ क्षेत्र में भी जीत का जश्न मना। रजत इसी क्षेत्र में रहते है।

विज्ञापन

 

इस आईपीएल सीजन में रजत ने 312 रन बनाए। उनके कप्तानी में आरबीसी ने 18 साल बाद फायनल मुकाबला जीता है। रजत वर्ष 2022 में आरबीसी का हिस्सा बने थे। एक खिलाड़ी के चोटिल होने के बाद रजत को खेलने का मौका मिला था। उन्होंने पहले ही मैच में खेल का उम्दा प्रदर्शन किया और फिर टीम में अपनी जगह बनाई।  इस बार उन्हें आरबीसी की कप्तानी का मौका मिला था। वे अपनी टीम की उम्मीदों पर खरे उतरे और आईपीएल के फायनल में पंजाब की टीम को छह रन से हराकर बेंगलुरु को चैंपियन बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed