फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: New ATC tower built at Indore airport at a cost of Rs 42 crore, height is 120 feet

Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर नया एटीसी टाॅवर हुआ 42 करोड़ में तैयार, 120 फीट है ऊंचाई

Sun, 24 Nov 2024 08:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 24 Nov 2024 08:04 PM IST
सार

नए साल में एटीसी की औपचारिक शुभारंभ करने की तैयारी की जा रही है। समारोह में केंद्रीय मंत्रियों को बुलाने की तैयारी भी की जा रही है। फिलहाल विमानतल पर 20 साल पुराने एटीसी से उड़ानों का संचालन किया जाता हैै। 

विज्ञापन
Indore News: New ATC tower built at Indore airport at a cost of Rs 42 crore, height is 120 feet
नया एटीसी बनकर तैयार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के देवी अहिल्या बाई विमानतल पर नया एयर ट्रैफिक टाॅवर तैयार हो चुका है। जल्दी ही इसका ट्रायल शुरू होगा। नए साल में नए एटीसी टाॅवरों से ही उड़ानों के टेक आफ और लैंडिंग का संचालन होगा।

विज्ञापन

 

सात मंजिला नए टाॅवर का निर्माण 42 करोड़ रुपये में हुआ है। इसमें लगे आधुनिक उपकरणों की मदद से विमानों के उड़ान भरने और उतरने का संचालन और सुविधानजनक होगा। खासकर कोहरे और थोड़े खराब मौसम में भी विमान एयरपोर्ट पर उतर सकेंगे।

विज्ञापन

 

नए साल में एटीसी की औपचारिक शुभारंभ करने की तैयारी की जा रही है। समारोह में केंद्रीय मंत्रियों को बुलाने की तैयारी भी की जा रही है। फिलहाल विमानतल पर 20 साल पुराने एटीसी से उड़ानों का संचालन किया जाता हैै। लंबे समय से नए एटीसी टाॅवर की जरुरत महसूस हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन



वर्ष 2022 में तत्कालीन केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसके निर्माण की मंजूरी दी थी। सात मंजिला टाॅवर 120 फीट ऊंचा है। मौजूदा टाॅवर से इसकी ऊंचाई 20 मीटर ज्यादा है और ज्यादा आधुनिक भी है।

ट्रायल की मंजूरी डीजीसीए से लेना होगी

नए एटीसी से उड़ानों के संचालन के ट्रायल की अनुमति विमानतल प्रबंधन डायरेक्टोरेट जनरल आफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) से लेगा। दिसंबर माह मेें नए टाॅवर से ट्रायल शुरू हो सकता है। शुरुआत में शेडो आपरेशन शुरू होगा। इसमें दोनो टाॅवरों की मदद उड़ानों के संचालन में ली जाएगी। बाद में धीरे-धीरे नए टाॅवर का उपयोग बढ़ाया जाएगा। ट्रायल के बाद नए एटीसी से संचालन के लिए भी डीजीसीए से नए सिरे से अनुमति लेना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed