फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news nakali ghee mawa namkeen milawati diwali deepawali festival

Indore News: नकली घी, नमकीन और मावे की धड़ल्ले से आवक, इतना माल देखकर अधिकारी भी हैरान

Thu, 24 Oct 2024 09:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 24 Oct 2024 09:53 PM IST
सार

Indore News: खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, बिना लाइसेंस चल रही घी की दुकान को कराया बंद, अनियमितता पाए जाने पर 361 किलोग्राम नमकीन जब्त किया, रणजीत किचन सुदामा नगर में भोजन निर्माण कार्य कराया गया बंद।

विज्ञापन
indore news nakali ghee mawa namkeen milawati diwali deepawali festival
छापे के दौरान खाद्य पदार्थों को जब्त किया गया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

त्योहारों के चलते बाजार में मिल रहा मिलावटी सामान लगातार जब्त किया जा रहा है। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर गौरव बैनल एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों के संयुक्त दलों द्वारा अमानक एवं अस्वास्थ्यकर खाद्य सामग्री के विरुद्ध सतत रूप से कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में दल द्वारा केदारनाथ ट्रेडर्स मल्हारगंज का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित विक्रेता सचिन तालरेजा के पास खाद्य व्यवसाय का लाइसेंस नहीं पाया गया। परिसर में खाद्य पदार्थ घी जो की विभिन्न ब्रांडों का है मानव उपभोग को विक्रय के लिए संग्रहित पाया गया। मौके से पारस घी, प्योरास्योर घी, श्रीधी घी, वाइटस्टार घी के कुल 04 नमूने लिए गए तथा लाइसेंस न होने के कारण लाइसेंस लिए जाने तक, खाद्य व्यवसाय को बंद कराया गया। 
विज्ञापन


एक अन्य कार्यवाही में नमकीन क्लस्टर स्थित अंबिका नमकीन भंडार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में कमियां पाई गई जैसे रॉ मैटेरियल स्टोरेज एरिया में गंदगी पाई गई, फूड हैंडलर्स का मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं पाया गया और परिसर का पेस्ट कंट्रोल का रिकॉर्ड भी नहीं प्रस्तुत किया गया। परिसर में निर्माण किए जाने वाले नमकीन के पैकेट में लेबलिंग संबंधित त्रुटियां पाई गई, जिसके कारण सेव के कुल चार नमूने जांच के लिए गये। यहां से कुल 361 किलोग्राम नमकीन जिसकी अनुमानित कीमत 47 हजार रुपए है, उसे भी जब्त किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह एक अन्य कार्रवाई में गौरी गोपाल डेयरी टावर चौराहा इंदौर का निरीक्षण कर दूध एवं दूध से बने उत्पादों के कुल पांच नमूने लिए गए हैं। इस कार्रवाई के तहत अमूल डेयरी प्राइवेट लिमिटेड विजय नगर का निरीक्षण कर पनीर और दूध का नमूना लिया गया है। उद्योग नगर मूसाखेड़ी स्थित मामा जी गृह उद्योग का निरीक्षण किया गया, मौके पर कन्फेक्शनरी निर्माण किया जाना पाया गया, जांच के लिए कन्फेक्शनरी के दो नमूने लिए गए। नैना कान्फेक्शरी उद्योग नगर मूसाखेड़ी से कन्फेक्शनरी के तीन नमूने लिए गए। एक अन्य दल द्वारा  ग्राम धूलेट नेमावर रोड इंदौर स्थित अग्नि फ़ूड प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण कर घी, बटर के चार नमूने लिए गए।

दल को शिकायत प्राप्त होने पर रणजीत किचन सुदामा नगर का भी निरीक्षण किया गया, मौके पर परिसर में गंदगी पाई गई। यहां जांच के लिए कुल चार नमूने लिए गए तथा भोजन निर्माण स्थल की परिस्थितियां भोजन निर्माण के लिए उपयुक्त ना होने के कारण परिसर में भोजन निर्माण का कार्य सुधार होने तक तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया। खाद्य सुरक्षा प्रशासन के दल द्वारा दैनिक रूप से सतत कार्यवाही की जा रही है। साथ ही विभाग को विभिन्न माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का भी त्वरित निराकरण किया जा रहा है। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जाएगा, जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्रति उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य कारोबार कर्ताओं को दिए गए निर्देश
कार्यवाही के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों के रखरखाव, परिसर की साफ सफाई बनाए रखने, समुचित कीट प्रबंधन, फूड हैंडलर्स की व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।


बस से जब्त किए गए मावा के 02 नमूने पाए गए अमानक
यश ट्रेवल्स की एक बस नंबर MP41P9512 में ग्वालियर से मावा भरकर विक्रय के लिए आया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा बस को लगातार ट्रैक किया गया और तीन इमली बस स्टैंड पर उक्त बस की जांच करने पर पाया कि बोरियों में मावा और मिठाई (हलवा एवं बर्फी ) रखा हुआ है। प्रारंभिक जांच में उक्त खाद्य पदार्थ मिलावटी और अमानक स्तर के प्रतीत होने पर मावा, हलवा और बर्फी के कुल 09 नमूने लिए गए थे, जिनमे से 04 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें से मावा के 02 नमूने अमानक पाए गए हैं। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed