फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news MY Hospital NICU incident rats bite newborn babies in Indore

Indore News: एमवाय अस्पताल के NICU में चूहों का आतंक, दो नवजातों के हाथ कुतरे

Mon, 01 Sep 2025 08:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 01 Sep 2025 08:57 PM IST
सार

Indore News: एमवाय अस्पताल के NICU में चूहों के हमले से हड़कंप मच गया। दो नवजात शिशुओं के हाथ कुतर दिए गए। दोनों बच्चों का इलाज जारी है और प्रबंधन ने पेस्ट कंट्रोल की तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
indore news MY Hospital NICU incident rats bite newborn babies in Indore
एमवाय के एनआईसीयू में चूहों का वीडियो - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के एमवाय अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में चूहों ने दो नवजातों के हाथ कुतर दिए। दोनों बच्चों को जन्म के तुरंत बाद दो-तीन दिन पहले NICU में भर्ती किया गया था। रविवार को पहली बार एक नवजात पर चूहे ने हमला किया था, जिसके बाद उसका इलाज शुरू कर दिया गया। सोमवार को दूसरी घटना सामने आने के बाद स्टाफ ने वरिष्ठ डॉक्टरों को जानकारी दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: हजारों महिलाएं कांग्रेस कार्यालय पहुंची, राहुल गांधी की तस्वीर पर जूते मारे
विज्ञापन


अस्पताल में चूहों की भरमार
जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर में चूहों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खासतौर पर NICU में कई दिनों से एक बड़ा चूहा सक्रिय है, जिसे देखकर स्टाफ भी सहम जाते हैं। घटनाओं के बाद एमवायएच प्रबंधन ने बड़े स्तर पर पेस्ट कंट्रोल कराने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही NICU में चूहों की आवाजाही रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वरिष्ठ डॉक्टर पहुंचे यूनिट में
घटना की जानकारी मिलते ही सीनियर डॉक्टर्स NICU पहुंचे और बच्चों की जांच की। इसके बाद उन्होंने विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश लाहोटी को फोन पर घटनाक्रम बताया। हालांकि डॉ. लाहोटी छुट्टी पर हैं, फिर भी उन्होंने बच्चों की स्थिति की जानकारी लेकर सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव को अवगत कराया।


सतर्कता बरतने के निर्देश
डॉ. लाहोटी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अस्पताल और आसपास चूहों की संख्या बहुत अधिक है। दोनों नवजातों का इलाज चल रहा है और विशेष देखभाल की जा रही है। साथ ही स्टाफ को सतर्कता बरतने और NICU में चूहों की आवाजाही पूरी तरह रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

सुपरिटेंडेंट का बयान
सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव, जो फिलहाल भोपाल में हैं, ने बताया कि परिजन वार्ड तक खाद्य सामग्री लेकर आ जाते हैं, जिसके चलते चूहों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पांच साल पहले पेस्ट कंट्रोल हुआ था, लेकिन अब चूहों की संख्या फिर से तेजी से बढ़ गई है। परिजनों में घबराहट न फैले, इसलिए उन्हें अभी घटना की जानकारी नहीं दी गई है। सभी नवजातों की देखभाल पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed