फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news murder-sadar-bazar-cement-block-attack-death

Indore News: पानी-पतासे की दुकान पर विवाद बना मौत की वजह, युवक की सिर पर ब्लॉक मारकर हत्या

Sun, 05 Jan 2025 01:52 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 05 Jan 2025 01:52 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में पानी-पतासे की दुकान पर शुरू हुआ विवाद हत्या में तब्दील हो गया। आरोपियों ने युवक पर सीमेंट ब्लॉक से हमला कर उसकी जान ले ली।  

विज्ञापन
indore news murder-sadar-bazar-cement-block-attack-death
बेटा और पत्नी बब्बर को अस्पताल ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के सदर बाजार क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक की मौत हो गई। घटना तब हुई जब पड़ोसियों के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और युवक के सिर पर सीमेंट के ब्लॉक से हमला किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक बब्बर पुत्र जगन्नाथ मोरले, जो सिंकदराबाद कॉलोनी का निवासी था, का विवाद बिट्टू उर्फ साबिर और अल्फास उर्फ अल्लू से हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने छत से सीमेंट का ब्लॉक फेंककर बब्बर के सिर पर वार किया।

विज्ञापन

महिला से बातचीत कर रहा था तभी विवाद हुआ
घटना के दौरान बब्बर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पास में खड़े सुनील नामक व्यक्ति ने घायल बब्बर को एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को सुनील ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे बब्बर पानी पतासे की दुकान पर खड़ा था और किसी महिला से बातचीत कर रहा था। तभी आरोपियों ने बब्बर को कुछ कहा, जिससे कहासुनी शुरू हो गई। मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को शांत कर दिया और घर भेज दिया।

विज्ञापन

छत से फेंक दिए सीमेंट ब्लॉक
बाद में बब्बर ने अपने बेटे को बुलाया। इसी दौरान आरोपियों ने छत से सीमेंट का ब्लॉक फेंक दिया, जो सीधे बब्बर के सिर पर लगा। वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद बब्बर को उसके बेटे और पत्नी के साथ एमवाय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस घटना के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed