फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: MLA Usha Thakur said - molesters of daughters should be hanged in public squares.

MP News: विधायक उषा बोलीं- दुराचारियों को चौराहों पर लटकाओ, चील-कौवों को नोचने दो, बताया क्या नहीं होना चाहिए

Sat, 28 Sep 2024 01:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 28 Sep 2024 01:52 PM IST
सार

इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर बड़ा बयान दे चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि साथ लड़कियों के साथ गलत हरकत करने वालों का गला दबाने की इच्छा होती है।

विज्ञापन
Indore news: MLA Usha Thakur said - molesters of daughters should be hanged in public squares.
विधायक उषा ठाकुर का बड़ा बयान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सितंबर महीने में मध्य प्रदेश में बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में भोपाल में पांच साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन बाद उसका शव उसी मल्टी से बरामद किया, जिसमें वह रही थी। पड़ोसी में रहने वाले एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर मासूम का गला घोंट दिया था।  

विज्ञापन


बच्चियों के साथ हो रही वारदातों को लेकर मध्य सरकार में मंत्री रह चुकीं और वर्तमान में महू विधायक उषा ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वालों को सार्वजनिक चौराहों पर फांसी देनी चाहिए, उनका अंतिम संस्कार भी नहीं होना चाहिए। जब उनके मृत शरीर चील कव्वे नोचेंगे तब दूसरे लोगों को पता चलेगा कि बच्चियों के साथ दुराचार करने वालों का क्या हश्र होता है।
विज्ञापन


बच्चों को अध्यात्म और नैतिकता की शिक्षा देना चाहिए
विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि बच्चों और युवा वर्ग में संस्कार के बिजारोपित करना भी आवश्यक है। परिजनों को अपने बच्चों को अध्यात्म और नैतिकता की शिक्षा देना चाहिए, ताकि वे गलत और सही कामों में फर्क कर सके। विधायक उषा ठाकुर ने यह बयान इंदौर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान मीडिया को दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय बोले- गला दबाने की होती है इच्छा 
बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर बड़ा बयान दे चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि साथ लड़कियों के साथ गलत हरकत करने वालों का गला दबाने की इच्छा होती है।


राजधानी भोपाल में पांच साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। आरोपी ने हत्या के बाद बच्ची के शव को चादर में लपेटकर एक दिन बिस्तर के नीचे छिपाया। लेकिन, मख्खियां लगने पर उसने शव को पानी की टंकी में रख दिया। सबसे हैरानी की बात यह है कि आरोपी अतुल के घिनौने अपराध को छिपाने में उसकी और बहन ने भी साथ दिया। शव सड़ने पर आ रही बदबू को रोकने के लिए आरोपियों ने फिनायल से कई बार पोंछा लगाया, पुलिस को मरा हुआ चूहा दिखाया, लेकिन बदबू नहीं रुकी। इसी बदबू के कारण आरोपी पकड़े गए। आइए, जाते हैं कौन है आरोपी अतुल जिसने दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की। मां और उसकी बहन ने किस तरह अपराध में साथ दिया। पुलिस से कहां चूक हुई? यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed