फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Missing Couple Raja Raghvanshi and Sonam, Search Efforts Intensify in Meghalaya

Indore couple missing: 8वें दिन भी नहीं मिले राजा और सोनम, बारिश से बढ़ी मुश्किलें, ड्रोन सर्चिंग शुरू

Sat, 31 May 2025 07:21 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 31 May 2025 07:21 AM IST
सार

Indore News: राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम को लापता हुए 8 दिन हो गए हैं। उनकी तलाश मेघालय के शिलांग में हो रही है। मेघालय के मुख्यमंत्री कानराड कोंगकल संगमा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्च ऑपरेशन को तेज कर दिया है।

विज्ञापन
Indore News: Missing Couple Raja Raghvanshi and Sonam, Search Efforts Intensify in Meghalaya
शिलांग में लापता इंदौर के राजा और सोनम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के साकार नगर में रहने वाले ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम को लापता हुए शुक्रवार को 8 दिन हो गए हैं। 23 मई को उनके लापता होने की जानकारी सामने आई थी। उन्हें आखिरी बार ओसरा हिल्स के आसपास देखा गया था, लेकिन अब तक उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सीएम बोले हम हर संभव प्रयास करेंगे
इस मामले को लेकर मेघालय के मुख्यमंत्री कानराड कोंगकल संगमा ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य प्रशासन के साथ सरकार भी हर संभव प्रयास कर रही है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस मामले में सक्रिय रूप से हस्तक्षेप किया है और उन्होंने आश्वस्त किया है कि सभी आवश्यक जांच की जा रही हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में लगातार बारिश और तूफान के कारण सर्चिंग ऑपरेशन में परेशानी आ रही है, फिर भी सर्च टीम को जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाइड नहीं किया था
मेघालय में पूर्वी खासी हिल्स के एसपी एचपी खारकोंगर ने बताया कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 21 मई को शिलांग पहुंचे थे। 22 मई को होटल से चेकआउट करने के बाद उन्होंने सिसौरा में एक होटल में अपना सामान रखा, लेकिन उन्हें वहां कमरा नहीं मिला। एसपी ने बताया कि यह होटल भी सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है, जिसे जांच के लिए लिया गया है। इसके बाद दंपती माउलाकया गांव की ओर बढ़े थे, जहां उनकी स्कूटी पार्किंग में मिली थी। इसके बाद वे छिपारा होम स्टे पहुंचे और अगले दिन सुबह 5:30 बजे वहां से निकल गए थे। वहां उन्होंने गाइड नहीं लिया और कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें रास्ते में देखा था। लेकिन इसके बाद से दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है।

सर्च ऑपरेशन में बाधाएं, स्कूटी और बैग बरामद
एसपी खारकोंगर ने बताया कि दोनों की स्कूटी और बैग होटल मन्हा में मिले हैं, लेकिन अब तक उनके मोबाइल फोन और अन्य कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की मदद से इलाके के आसपास के गांवों में खोजबीन की है। हालांकि, सर्च ऑपरेशन में बारिश और तूफान जैसे मौसम संबंधी दिक्कतों के कारण दिक्कतें आ रही हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि स्कूटी ML05AA1472 के बारे में उसके मालिक ने पुलिस को जानकारी दी थी कि वह सोदार में खड़ी मिली थी। पुलिस लगातार तलाश में जुटी हुई है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कोई सुराग मिल सकता है।

ड्रोन की मदद से सर्चिंग तेज
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने दंपती की तलाश के लिए एसडीपीओ, डीएसपी और एसपी रैंक के अफसरों को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया है। इसके अलावा एसडीआरएफ, फायर सर्विसेज सर्च टीम, ग्रामीण टीम और स्पेशल ऑपरेशन टीम के साथ ड्रोन की मदद से भी इलाके की निगरानी की जा रही है। ड्रोन की सहायता से पुलिस ने आसपास के कई गांव और इलाकों में सर्च किया है, लेकिन अब तक दंपती का कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed