फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Minister Vijayvargiya said – players went out for an outing with a local person, the incident is

Indore News: मंत्री विजयवर्गीय बोले- खिलाड़ी बाहर घूमने लोकल व्यक्ति को लेकर निकले, घटना सभी के लिए सबक

Sun, 26 Oct 2025 06:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 26 Oct 2025 06:45 PM IST
सार

पुलिस प्रशाासन ने आरोपी अकील पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत एक्शन लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। पुलिस को एक दिन का रिमांड मिला है। आकैफे जाते समय आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की दो महिला खिलाडि़यों को आरोपी ने गलत तरीके से टच किया था। 

विज्ञापन
Indore News: Minister Vijayvargiya said – players went out for an outing with a local person, the incident is
आरोपी अकिल - फोटो : amar ujala

विस्तार

आस्ट्रेलिया की दो महिला खिलाडि़यों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का नया बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जब भी बाहर निकले तो वे लोकल आदमी को साथ में लेकर निकले। इस घटना को सभी को सबक की तरह लेना चाहिए। विजयवर्गीय ने एक एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वे कही बाहर गए हुए थे, त उन्होंने फुटबाल खिलाडि़यों के कपड़े फटे हुए देखे थे। लड़कियां खिलाडि़यों को चूम रही थी। कभी कभी खिलाडि़यों को भी उनकी लोकप्रियता का एहसास नहीं होता। खिलाडि़यों को यह घटना एक सबक की तरह लेना चाहिए।

विज्ञापन


विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Indore News: टैक्स सर्वे पर गरमाई राजनीति, मेयर बोले- जनप्रतिनिधियों को विश्वास में नहीं लिया,अराजकता नहीं होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस प्रशाासन ने आरोपी अकील पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत एक्शन लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। पुलिस को एक दिन का रिमांड मिला है। आपको बता दे कि इंदौर के रेडिसन होटल से कैफे जाते समय आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की दो महिला खिलाडि़यों को आरोपी ने सेल्फी लेने के बहाने गलत तरीके से टच किया था। वह उनका पीछा भी करना लगा था। इससे महिला क्रिकेट सहम गई औ रोने लगी।

 

इस बीच एक कार चालक मदद के लिए रुका और उनसे अकील की बाइक का नंबर नोट दिया। बाइक आरोपी की बहन के नाम पर थी। उसे जब पता चला कि पुलिस उसे खोज रही है तो उनसे मोबाइल फोन बंद कर लिया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे खोज निकाला। इस मामले में एमपीसीए ने भी खेद जताया है और कहा कि इस तरह की घटना से इंदौर की छवि धूमिल हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed