फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Malwa Prant Sangh Chalak Shastri said- Rashtra Mandir is being prepared in Ayodhya, everyone shou

Indore News: मालवा प्रांत संघ चालक शास्त्री ने कहा- अयोध्या में राष्ट्र मंदिर तैयार हो रहा है, सभी उत्सव मनाएं

Tue, 12 Dec 2023 07:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 12 Dec 2023 07:59 PM IST
सार

शास्त्री ने कहा कि आरएसएस ने शहरवासियों से भी आव्हान किया है कि  अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद शाम को लोग अपने घर के सामने दीपक जलाएं। यह पूरे देश के लिए हर्ष का विषय है। 

विज्ञापन
Indore News: Malwa Prant Sangh Chalak Shastri said- Rashtra Mandir is being prepared in Ayodhya, everyone shou
आरएसएस के मालवा प्रांत संंघ चालक प्रकाश शास्त्री। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

अयोध्या में जनवरी माह में होने वाले राम मंदिर के लोकार्पण को लेकर राष्ट्रीय सेवक संघ जनजागरण का अभियान चला रहा है। लोकार्पण समारोह में मालवा प्रांत से 100 से अधिक संत भी जाएंगे।

विज्ञापन

आरएसएस के मालवा प्रांत के संघ चालक प्रकाश शास्त्री ने कहा कि अयोध्या में राष्ट्र मंदिर तैयार हो रहा है। यह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। हमने सभी समुदायों से आव्हान किया है कि वे लोकार्पण वाले दिन अपने धर्मस्थलों पर अपनी उपासना पद्धति के हिसाब से विशेष आयोजन करें। शास्त्री ने कहा कि मालवा प्रान्त के 12 हजार से अधिक गांवों व आठ हजार से अधिक मोहल्लों में हजारों टोलियां घर-घर संपर्क करेंगी।

विज्ञापन

दो हजार से अधिक कार्यकर्ता दस दिन के लिए अपने घर से दूर गाँव, मोहल्ले में रहकर इस अभियान की टोलियों का गठन करेंगे। हर तहसील में सामाजिक बैठक होंगी। उन्होंने कहा कि इन्दौर में सेवा भारती द्वारा मेरी बस्ती -मेरी अयोध्या के अंतर्गत बस्तियों को राम-मय करने की योजना रहेगी । शास्त्री ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन से शहर व गांवों में प्रभातफेरी निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा के दिन सुबह घर के द्वार पर रंगोली व वंदनवार से सजावट करें, यह अपील हमने की है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का टेलीविजन चैनलों से सीधा प्रसारण होगा।सामूहिक रुप से उसे देखने की व्यवस्था भी की जाएगी।


मंदिरों में भजन कीर्तन,आरती पूजा और महामंत्र ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ का 108 बार सामूहिक जाप किया जाएगा। इसके साथ हनुमान चालीसा,सुंदरकांड,राम रक्षा स्त्रोत आदि का सामूहिक पाठ भी कर सकते हैं। शास्त्री ने कहा कि आरएसएस शहरवासियों से भी अपनील कर रहा है कि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद शाम को लोग अपने घर के सामने दीपक जलाएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed