फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news mallikarjun kharge snake bjp rss

Indore News: खड़गे बोले जहरीले सांपों को मार दो, सर्पमित्र हुए नाराज

Tue, 19 Nov 2024 09:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 19 Nov 2024 09:38 PM IST
सार

Indore News: कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा और आरएसएस की तुलना जहरीले सांपों से करते हुए कहा था कि ये जहर की तरह हैं। 
 

विज्ञापन
indore news mallikarjun kharge snake bjp rss
सर्पमित्र राजेश जाट (बाएं) और महेंद्र श्रीवास्तव (दाएं) - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के सर्पमित्रों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हालिया बयान पर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि इस तरह की टिप्पणी ने उन्हें आहत किया है, क्योंकि वे वर्षों से सांपों को रेस्क्यू करने और लोगों को वन्य प्राणियों को मारने से बचाने का संदेश देने का काम कर रहे हैं। सर्पमित्रों का मानना है कि कांग्रेस नेता द्वारा जहरीले सांपों को मारने की बात करना गलत है और इससे लोगों में गलत संदेश जाएगा। वे इस मामले को पुलिस प्रशासन और एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट मेनका गांधी तक ले जाकर कार्रवाई की मांग करेंगे।  
विज्ञापन


क्या बोले थे खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष ने महाराष्ट्र के सांगली में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और आरएसएस की तुलना जहरीले सांपों से करते हुए कहा था कि ये जहर की तरह हैं और अगर सांप काटता है, तो व्यक्ति की जान चली जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे जहरीले सांप को मार देना चाहिए।  
विज्ञापन


बयान जनता में गलत संदेश देते हैं
इसी बयान पर इंदौर के सर्पमित्रों ने आपत्ति दर्ज कराई है। सर्पमित्र महेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि खड़गे ने सांपों को मारने की बात कही है, जो अनुचित है। उन्होंने कहा कि शायद कांग्रेस अध्यक्ष को यह जानकारी नहीं है कि सांप के काटने पर समय पर इलाज मिलने से व्यक्ति की जान बच सकती है। सर्पमित्र राजेश जाट ने कहा कि यह बयान विवादास्पद है और लोगों की मानसिकता पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने बताया कि सभी सांपों को वन्य प्राणी अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षण प्राप्त है और किसी भी वन्य प्राणी को मारना गैरकानूनी है। सांपों से दवाइयां बनती हैं और वे पर्यावरणीय संतुलन के लिए महत्वपूर्ण हैं। सर्पमित्रों ने कहा कि वे इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed