फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News major water conservation water crisis harvesting plantation drive

Indore News: अब कभी नहीं आएगा इंदौर में जल संकट, बैंक, कंपनियों और संस्थाओं के साथ प्रशासन का मेगा प्लान

Sat, 30 May 2026 06:25 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sat, 30 May 2026 06:25 AM IST
सार

भविष्य के जल संकट से निपटने के लिए प्रशासन ने अगले साल की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। कॉर्पोरेट संस्थाओं, बैंकों और समाजसेवियों के सहयोग से कुओं, बावड़ियों के जीर्णोद्धार, वॉटर हार्वेस्टिंग और बड़े पैमाने पर पौधारोपण का काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Indore News major water conservation water crisis harvesting plantation drive
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में इस साल आए गंभीर जल संकट की वजह से प्रशासन और नगर निगम अभी से अगले साल की तैयारियों में जुट गया है। आगामी समय के लिए विस्तृत योजनाएं बनाई जा रही हैं कि किस तरह से अब इंदौर को इस तरह के संकट से बचाया जा सकता है और भविष्य के लिए किस तरह से तैयारियां की जानी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी इस संबंध में लगातार बैठकें ले रहे हैं और विभिन्न निजी संस्थाओं, बैंकों और समाजसेवियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। 
विज्ञापन


इस अभियान के तहत कोई संस्था वाटर हार्वेस्टिंग पर काम करेगी तो किसी को कुएं और बावड़ियों को पुनर्जीवित करने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पौधरोपण के लिए भी बड़े स्तर पर काम इसी महीने से शुरू किया जा रहा है। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से तालाबों के गहरीकरण पर काम शुरू हो चुका है। प्रशासन का पूरा प्रयास है कि इंदौर में बोरिंग का पानी पूरे गर्मी के सीजन में चलता रहे और आम लोगों को उस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े जो इस साल आई है।
विज्ञापन


जनभागीदारी और सीएसआर फंड से कार्यों को मिली गति
इन सभी प्रयासों के तहत अधिकारी लगातार समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। इसके तहत जिला प्रशासन ने जनभागीदारी और विभिन्न कंपनियों व संस्थाओं के सीएसआर फंड से जल गंगा संवर्धन अभियान के कई महत्वपूर्ण कामों को अपने हाथों में लिया है। हाल ही में कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में कई प्रमुख संस्थाएं आगे आई हैं और उन्होंने धरातल पर काम करने की जिम्मेदारी ली है। इसमें स्थानीय नागरिकों और कॉर्पोरेट सेक्टर के आपसी सहयोग से प्राचीन बावड़ियों और कुंओं का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक संवारेंगे बावड़ी, आर्ट ऑफ लिविंग ने ली कुओं की जिम्मेदारी
जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में साल 2026-27 के दौरान जल संवर्धन के क्षेत्र में कई बड़े काम शुरू हो चुके हैं। एक निजी बैंक ने 15 बावड़ियों की सफाई और जीर्णोद्धार का काम अपने हाथ में लिया है। इसके साथ ही आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा 10 कुओं के जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी उठाई गई है। एक अन्य निजी कंपनी के माध्यम से 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे।

रूफ वाटर हार्वेस्टिंग और रिचार्ज सॉफ्ट के लिए मदद करेंगी निजी कंपनियां
सरिया बनाने वाली एक प्रसिद्ध कंपनी दो हजार घरों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग के लिए दो हजार फिल्टर उपलब्ध कराएगी। वहीं एक वेलफेयर सोसायटी द्वारा 150 रिचार्ज सॉफ्ट का निर्माण किया जा रहा है। इफ्का फाउंडेशन द्वारा बायपास व मुख्य चौराहों पर ड्रम प्लांटेशन का कार्य किया जाएगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी 10 हजार पौधा रोपण और 1 हजार रूफ वाटर हार्वेस्टिंग के लिए फिल्टर देने की जिम्मेदारी स्वीकार की है।

खेत तालाब और पुष्कर धरोहर के अंतर्गत विकास कार्य
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय किसानों के सहयोग से तालाबों के गहरीकरण का काम लगातार जारी है। गत वर्ष चलाए गए विशेष अभियान में अमृत सरोवर अभियान के तहत 101 तालाबों का निर्माण कार्य पूरा किया गया था। पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान के तहत 392 जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्य कराए गए। जिले में अब तक कुल 713 निर्माण कार्य पूरे किए जा चुके हैं। इनमें मुख्य रूप से सोख पिट, रिचार्ज पिट, वर्षा जल संचयन संरचनाएं, खेत तालाब तथा पारंपरिक जल निकायों एवं टैंकों का नवीनीकरण शामिल है। इस साल भी बहुत बड़ी संख्या में तालाबों का गहरीकरण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कई चिन्हित जगहों पर नए तालाबों का भी निर्माण किया जा रहा है।


आगामी मानसून में बड़े पैमाने पर पौधारोपण की योजना
शहर के नए सेंटर डिवाइडरों से लेकर पुराने डिवाइडरों के आसपास साफ-सफाई के साथ-साथ वहां पौधों का रखरखाव गर्मियों में बेहतर ढंग से किया जाए, इसके लिए प्रशासन सजग है और वहां सिंचाई के लिए अलग से ट्रीटेड पानी के टैंकर चलाए जा रहे हैं। बारिश के दौरान बड़े पैमाने पर फिर नगर निगम द्वारा शहर के अलग-अलग स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा। इसके लिए उच्च अधिकारियों को स्थान चिन्हित कर सूची बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं। हाल ही में उद्यान विभाग के अफसरों की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और साथ ही जिन स्थानों को निगम ने उद्यान, ग्रीन बेल्ट और सेंटर डिवाइडर गोद दिए हैं, वहां चल रहे कार्यों को लेकर भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में आदर्श उद्यान बनाने के कार्यों को लेकर अब तक हुए कामों की समीक्षा की गई। इन आदर्श उद्यानों में नगर निगम ओपन जिम, बैंच, झूले और चकरी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, ताकि वहां के रहवासियों के साथ-साथ बच्चों को भी नई सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed